09-Jul-2025

नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस का ग्रैंड कॉलर

विविध

चर्चा में क्यों?  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत-ब्राज़ील द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने और वैश्विक नेतृत्व में भारत की भूमिका बढ़ाने के उनके प्रयासों के सम्मान में ब्राज़ील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस से सम्मानित किया गया है। मई 2014 में पदभार ग्रहण करने के बाद से यह प्रधानमंत्री मोदी को प्राप्त 26वाँ अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है।  

पुरस्कार के बारे में  

  • नाम: ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस
  • देश: ब्राज़ील  
  • प्रकृति: ब्राज़ील का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार  
  • पुरस्कार: अन्य देशों के साथ ब्राज़ील के संबंधों को मज़बूत करने में उत्कृष्ट योगदान के लिये राष्ट्राध्यक्षों और सरकारी नेताओं को प्रदान किया जाता है।  
  • प्रस्तुतकर्त्ता: ब्राज़ील के राष्ट्रपति, लुईस इनासियो लूला डी सिल्वा

MCQ के माध्यम से तैयारी  

प्रश्न. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल ही में किस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस से सम्मानित किया गया? 

(1) अर्जेंटीना  
(2) ब्राज़ील  
(3) दक्षिण अफ्रीका  
(4) पुर्तगाल  

उत्तर: (2) ब्राज़ील