09-Jul-2025
दुनिया की पहली मलेरिया दवा
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
चर्चा में क्यों?
- स्विट्ज़रलैंड ने विशेष रूप से नवजात शिशुओं के लिये तैयार की गई दुनिया की पहली मलेरिया-रोधी दवा को मंज़ूरी दी है, जो शिशुओं में मलेरिया से होने वाली मृत्यु दर को कम करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
दवा के बारे में
- दवा का नाम: कॉर्टेम डिस्पर्सिबल (नवीन शिशु संस्करण)
- निर्माता: नोवार्टिस
- लक्षित समूह: नवजात शिशु और बहुत छोटे बच्चे
- अनुमोदित: स्विस नियामक प्राधिकरण द्वारा
वैश्विक आवश्यकता
- वर्ष 2023 में दुनियाभर में मलेरिया से 5 लाख से अधिक मौतें दर्ज की गईं।
- इनमें अधिकांश मौतें 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों, विशेषकर अफ्रीकी देशों में हुईं।
मलेरिया क्या है?
- मलेरिया एक तीव्र ज्वरजन्य रोग है, जो प्लास्मोडियम परजीवियों के कारण होता है।
- यह एक जीवन-घातक रोग हो सकता है, लेकिन रोकथाम और उपचार संभव है।
- मलेरिया उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में सबसे अधिक होता है।
यह कैसे फैलता है?
- मलेरिया संक्रामक नहीं है (यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता)।
- यह संक्रमित मादा एनोफिलीज़ मच्छर के काटने से फैलता है।
- प्लास्मोडियम की पाँच प्रजातियाँ मनुष्यों को संक्रमित कर सकती हैं।
- प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम और प्लास्मोडियम विवैक्स सबसे खतरनाक हैं।
मलेरिया मुक्त देश (2015 से WHO द्वारा प्रमाणित)
- एशिया: मालदीव, श्रीलंका
- यूरोप/मध्य एशिया: किर्गिस्तान, उज़्बेकिस्तान
- दक्षिण अमेरिका: पैराग्वे, अर्जेंटीना
- अफ्रीका: अल्जीरिया
- अन्य: चीन (2021), अल सल्वाडोर (2021)
मलेरिया के टीके
- RTS,S (Mosquirix): विश्व का पहला मलेरिया टीका, जिसे WHO ने वर्ष 2021 में मंज़ूरी दी।
- R21 (Matrix-M): मलेरिया की रोकथाम हेतु दूसरा टीका।
MCQ के माध्यम से तैयारीप्रश्न. हाल ही में किस देश ने नवजात शिशुओं के लिये विशेष रूप से दुनिया की पहली मलेरिया दवा को मंज़ूरी दी है? (1) जर्मनी उत्तर: (3) स्विट्ज़रलैंड |