09-Jul-2025
चर्चित व्यक्तित्व
व्यक्तित्व |
चर्चा में क्यों? |
विवरण |
|
भारतीय क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ICC महिला टी-20 गेंदबाज़ी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुँच गई हैं। |
दीप्ति शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं और घरेलू स्तर पर उत्तर प्रदेश के लिये खेलती हैं, साथ ही यूपी वॉरियर्स तथा लंदन स्पिरिट के लिये फ्रैंचाइज़ी लीग में भी खेलती हैं। एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर के रूप में वह बाएँ हाथ की बल्लेबाज़ी के साथ-साथ दाएँ हाथ से ऑफ-स्पिन भी करती हैं। |
|
विद्या पिल्लै ने प्रथम राष्ट्रमंडल बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में हेयबॉल में स्वर्ण पदक जीता। |
विद्या विश्वनाथन पिल्लै चेन्नई, तमिलनाडु की एक पेशेवर स्नूकर खिलाड़ी हैं। खेलों में उनकी उत्कृष्टता के लिये उन्हें वर्ष 2016 में कर्नाटक सरकार द्वारा एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। |
|
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने संजोग गुप्ता को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। |
संजोग गुप्ता, जो वैश्विक खेल और मीडिया जगत में एक प्रशंसित नाम हैं, ने 7 जुलाई 2025 को अंतर्राष्टीय क्रिकेट परिषद (ICC) के सातवें मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे जियोस्टार में स्पोर्ट्स एंड लाइव एक्सपीरियंसेज़ के CEO थे। उन्हें भारत के आधुनिक खेल पारितंत्र के निर्माण में दो दशकों से अधिक का अनुभव रहा है। |
MCQ के माध्यम से तैयारीप्रश्न. प्रथम राष्ट्रमंडल बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में हेयबॉल में स्वर्ण पदक किसने जीता? (1) अमी कमानी उत्तर: (3) विद्या पिल्लै |