09-Jul-2025
नामिबिया
विविध
चर्चा में क्यों?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूटनीतिक वार्ता और भारत-नामीबिया डिजिटल सहयोग को मज़बूत करने के लिये नामीबिया की यात्रा पर गए। इस यात्रा के दौरान, उन्होंने नामीबिया की राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा से मुलाकात की, जो देश की पहली महिला राष्ट्राध्यक्ष हैं।
नामीबिया के बारे में
- राजधानी: विंडहोक
- मुद्रा: नामीबियाई डॉलर (NAD)
- आधिकारिक भाषा: अंग्रेज़ी
- महाद्वीप: अफ्रीका
- अवस्थिति: अफ्रीका के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित
- सीमाएँ
- उत्तर: अंगोला
- पूर्वोत्तर: ज़ाम्बिया
- पूर्व: बोत्सवाना
- दक्षिण/दक्षिण-पूर्व: दक्षिण अफ्रीका
- पश्चिम: अटलांटिक महासागर
भौगोलिक विशेषताएँ
- प्रमुख स्थलरूप:
- नामीब रेगिस्तान (दुनिया के सबसे पुराने रेगिस्तानों में से एक)
- मध्य पठार
- कालाहारी रेगिस्तान
- प्रमुख नदियाँ
- ज़ाम्बेज़ी नदी: हिंद महासागर में गिरती है; मकर रेखा को दो बार पार करती है।
- माशी नदी
- ऑरेंज नदी: अटलांटिक महासागर में गिरती है।
जैवविविधता
- नामीबिया में चीता, मृग तथा जिराफ़ जैसे वन्यजीव प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
- यह विश्व में जंगली चीतों की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है।
- भारत के प्रोजेक्ट चीता के तहत भारत में चीतों को पुनः बसाने के लिये नामीबिया से चीते लाए गए हैं।
विशिष्ट विशेषताएँ
- नामीब रेगिस्तान को विश्व का सबसे पुराना रेगिस्तान माना जाता है, जो UNESCO विश्व धरोहर स्थल है।
- नामीबिया दुनिया के सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाले देशों में से एक है।
MCQ के माध्यम से तैयारीप्रश्न. नामीबिया की राजधानी क्या है? (1) लुसाका उत्तर: (2) विंडहोक |