Drishti CUET में आपका स्वागत है - Drishti IAS द्वारा संचालित   |   Result CUET (UG) - 2023   |   CUET (UG) Exam Date 2024   |   Extension of Registration Date for CUET (UG) - 2024   |   Schedule/Date-sheet for Common University Entrance Test [CUET (UG)] – 2024




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

22 जनवरी, 2024

    «    »
 22-Jan-2024

    No Tags Found!

पेप्सिको इंडिया ने जागृत कोटेचा को नया CEO नियुक्त किया

  • पेप्सिको इंडिया ने जागृत कोटेचा को अपना नया CEO नियुक्त किया।
  • वर्तमान में वह अफ्रीका, मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया (AMESA) में पेप्सिको के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।
  • उन्होंने अहमद अल शेख का स्थान लिया।

भारत ने ग्लोबल गुड-जेंडर इक्विटी और समानता के लिये गठबंधन लॉन्च किया

  • भारत ने WEF और भारत सरकार के समर्थन एवं सहयोग से ग्लोबल गुड-जेंडर इक्विटी तथा समानता के लिये गठबंधन शुरू किया।
  • यह गठबंधन दावोस में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के दौरान लॉन्च किया गया था।
  • यह विचार G-20 देशों की घोषणा और महिलाओं के नेतृत्व में विकास के प्रति भारत की स्थायी प्रतिबद्धता से उभरा।
  • इसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्यम के चिह्नित क्षेत्रों में वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं, ज्ञान साझाकरण एवं निवेश को सुनिश्चित करना है।

LIC ने जीवन धारा II पॉलिसी लॉन्च की

  • भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने नई बीमा योजना जीवन धारा II लॉन्च की है, जो एक व्यक्तिगत, बचत, आस्थगित वार्षिकी योजना है।
  • यह एक नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग वार्षिकी योजना है।
  • यह योजना शुरुआत से गारंटीशुदा वार्षिकी का आश्वासन देती है और इसमें 11 वार्षिकी विकल्प हैं।

SEBI अध्यक्ष ने CDSL की बहुभाषी पहल शुरू की

  • SEBI की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच ने सेंट्रल डिपॉज़िटरी सर्विसेज़ (इंडिया) (CDSL) के माध्यम से दो बहुभाषी पहलें शुरू कीं।
  • इसका लक्ष्य पूंजी बाज़ार में समावेशिता और पहुँच को बढ़ाना है।
  • CDSL ने 'आपका CAS - आपकी ज़ुबानी' पहल के माध्यम से निवेशक CAS में एक अपग्रेड पेश किया है, ताकि निवेशकों को 23 विविध भारतीय भाषाओं में से अपनी पसंदीदा भाषा में बयान प्राप्त करने में सक्षम बनाया जा सके।

टाटा ग्रुप ने वर्ष 2024-2028 के लिये IPL टाइटल स्पॉन्सरशिप हासिल की

  • टाटा समूह ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को 2500 करोड़ रुपए में हासिल कर लिया है, जो लीग के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक प्रायोजन राशि है।
  • इससे पहले, टाटा समूह के पास वर्ष 2022 और 2023 में IPL के लिये शीर्षक प्रायोजन अधिकार थे तथा वह महिला प्रीमियर लीग का शीर्षक प्रायोजक भी है।