CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 23-Jan-2024

23 जनवरी, 2024

करेंट अफेयर्स

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा

  • अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन समारोह 22 जनवरी, 2024 को हुआ।
  • यह भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत में एक महत्त्वपूर्ण उत्सव है।
  • यह आयोजन व्यापक योजना और निर्माण प्रयासों की प्राप्ति का प्रतीक है, जो देश तथा पूरे विश्व से उपासकों को आकर्षित करता है।
  • उद्घाटन के केंद्र में प्राण प्रतिष्ठा समारोह है, जिसमें भगवान राम की मूर्ति, जिन्हें राम लला के नाम से जाना जाता है, को मंदिर में अनुष्ठानिक रूप से स्थापित किया गया।
  • यह महत्त्वपूर्ण समारोह दोपहर 12:15 बजे से 12:45 बजे के बीच हुआ।

जी. किशन रेड्डी ने सालार जंग संग्रहालय में पाँच नई गैलरी का उद्घाटन किया

  • केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आधिकारिक तौर पर हैदराबाद के सालार जंग संग्रहालय में पाँच नई गैलरी का उद्घाटन किया।
  • इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि सालार जंग संग्रहालय ने अपनी पेशकश को आधुनिक बनाने और बढ़ावा देने की पहल की।
  • इसमें मौजूदा दीर्घाओं का पुनर्गठन और जनता को शामिल करने की आकर्षक क्षमता वाले संग्रहों वाली नई दीर्घाओं को शामिल करना है।

दलजीत सिंह चौधरी को SSB के नए महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया

  • दलजीत सिंह चौधरी को सशस्त्र सीमा बल (SSB) का महानिदेशक नियुक्त किया गया।
  • वह उत्तर प्रदेश के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं और वर्तमान में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
  • SSB नेपाल और भूटान के साथ भारत की सीमाओं की रक्षा करता है।

भारत को मत्स्य पालन प्रबंधन पर COFI उप-समिति के पहले उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया

  • भारत को संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (FAO) की मत्स्य पालन समिति (COFI) की मत्स्य पालन प्रबंधन उप-समिति के पहले उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • भारत 57 वर्षों में पहली बार 'कैप्चर फिशरीज़' पर FAO मत्स्य पालन ब्यूरो के सदस्य के रूप में कार्य करेगा।
  • 28 मिलियन से अधिक अंतर्देशीय और समुद्री मछुआरों के साथ भारत मत्स्यन के क्षेत्र में शीर्ष देशों में से एक है।