CUET (UG) Offline Final Answer Key   |   CUET (UG) Online Final Answer Key




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

23 नवंबर, 2023

    «    »
 23-Nov-2023

    No Tags Found!

विश्व मत्स्य पालन दिवस, 2023

  • विश्व मत्स्य पालन दिवस प्रतिवर्ष 21 नवंबर को मनाया जाता है।
  •  यह दिन स्वस्थ समुद्री पारिस्थितिक तंत्र के महत्त्वपूर्ण महत्त्व को उज़ागर करने और दुनिया में मत्स्य पालन के स्थायी स्टॉक को सुनिश्चित करने के लिये समर्पित है।
  • वर्ष 2020 में भारत सरकार ने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (PMMSY) की शुरुआत की थी।
  • यह योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 तक 22 मिलियन मीट्रिक टन के मछली उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने और 1 लाख करोड़ रुपए के समुद्री भोजन निर्यात उत्पन्न करने के लक्ष्य के साथ एक महत्त्वपूर्ण पहल है।

सौरव गांगुली बने 'बंगाल के ब्रांड एंबेसडर'

  • कोलकाता में बंगाल ग्लोबल बिज़नेस समिट के दौरान, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व क्रिकेटर एवं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली को आधिकारिक "बंगाल का ब्रांड एंबेसडर" नियुक्त किया।

गोवा में IFFI में फिल्म बाज़ार के 17वें संस्करण का उद्घाटन

  • केन्‍द्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने गोवा के मैरियट रिजॉर्ट में दक्षिण एशिया के सबसे बड़े फिल्म बाज़ार का उद्घाटन करते हुए कहा कि फिल्म बाज़ार, जानकारी के हलचल भरे बाज़ार की तरह, दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं, प्रोड्यूसरों तथा कहानीकारों के लिये एक स्वर्ग है। यह सृजनात्मकता और व्‍यापार, विचारों एवं प्रेरणाओं का संगम है जो इस फलते-फूलते सिनेमाई बाज़ार के आधार का निर्माण करता है।
  • यह भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग को 20 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर के साथ दुनिया में पाँचवाँ सबसे बड़ा तथा विश्‍वव्‍यापी उद्योग माना जाता है। 
  • अपने 17वें वर्ष में फिल्म बाज़ार IFFI का एक अपरिहार्य आधार बन गया है, जो सीमाओं से आगे बढ़कर एशिया के सबसे बड़े फिल्म बाज़ारों में से एक बन चुका है।

भारत-अमेरिका संयुक्त युद्ध अभ्यास ‘’वज्र प्रहार, 2023’’

  • भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष सशस्त्र बल अभ्यास "वज्र प्रहार 2023" का 14वां संस्करण उमरोई के संयुक्त प्रशिक्षण स्थल में प्रारंभ हुआ। 
  • वज्र प्रहार युद्ध अभ्यास भारतीय सेना और अमेरिका सेना की विशेष टुकड़ियों के बीच आयोजित होने वाला एक संयुक्त अभ्यास है। इसका उद्देश्य संयुक्त कार्यक्रम योजना और परिचालन रणनीति जैसे क्षेत्रों में सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों तथा उत्कृष्ट अनुभवों को साझा करना है।
  • इस युद्धाभ्यास के पहले संस्करण का आयोजन वर्ष 2010 में भारत में किया गया था। भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष सशस्त्र बल अभ्यास का 13वाँ संस्करण बकलोह (हिमाचल प्रदेश) के विशेष बल प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया गया था।
  • माइक्रोसॉफ्ट ने अपर्णा गुप्ता को ग्लोबल डिलीवरी सेंटर लीडर नियुक्त किया
  • अपर्णा गुप्ता को माइक्रोसॉफ्ट के ग्लोबल डिलीवरी सेंटर (GDC) का नेता नामित किया गया है, जो इंडस्ट्री सॉल्यूशंस डिलीवरी और व्यापक माइक्रोसॉफ्ट कस्टमर एंड पार्टनर सॉल्यूशंस (MCAPS) संगठन का एक हिस्सा है।
  • वर्ष 2005 में हैदराबाद में अपनी स्थापना के बाद से, माइक्रोसॉफ्ट का ग्लोबल डिलीवरी सेंटर (GDC) इंडस्ट्री सॉल्यूशंस डिलीवरी के परिचालन विस्तार के रूप में विकसित हुआ है।
  • इसकी विकास यात्रा से दो अतिरिक्त स्थानों बेंगलुरु और नोएडा की स्थापना हुई है।

ICC ने अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया

  • हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ट्रांसजेंडर क्रिकेटरों पर अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
  • इस वर्ष की शुरुआत में डेनिएल मैकगेही ने छह T20 मैचों में कनाडा का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भाग लेने वाले ट्रांसजेंडर क्रिकेटर के रूप में इतिहास रचा।

AIFF और ओडिशा सरकार ने FIFA-AIFF अकादमी के लिये समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) और ओडिशा सरकार ने FIFA-AIFF टैलेंट अकादमी की नींव रखते हुए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करने के लिये फीफा के साथ हाथ मिलाया।
  • फीफा के वैश्विक फुटबॉल विकास प्रमुख आर्सेन वेंगर की उपस्थिति में इस महत्त्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किये गए।