24-Nov-2023
24 नवंबर, 2023
करेंट अफेयर्स
दूसरा CII इंडिया नॉर्डिक बाल्टिक बिज़नेस कॉन्क्लेव
- CII इंडिया नॉर्डिक बाल्टिक बिज़नेस कॉन्क्लेव का दूसरा संस्करण 22-23 नवंबर 2023 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
- भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ इस सहयोगात्मक पहल का उद्देश्य भारत और नॉर्डिक-बाल्टिक 8 (NB8) देशों के बीच सहयोग को बढ़ाना है, जो नवाचार एवं प्रौद्योगिकी में अपनी उत्कृष्टता के लिये प्रसिद्ध हैं।
- NB8 में डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, आइसलैंड, लातविया, लिथुआनिया, नॉर्वे और स्वीडन शामिल हैं।
CAG गिरीश चंद्र मुर्मू संयुक्त राष्ट्र लेखा परीक्षक पैनल के उपाध्यक्ष के रूप में
- भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) गिरीश चंद्र मुर्मु को वर्ष 2024 के लिये संयुक्त राष्ट्र लेखा परीक्षक पैनल का उपाध्यक्ष चुना गया है। उनका चयन बाहरी ऑडिट के प्रति उच्चतम मानकों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता और वैश्विक ऑडिट परिदृश्य को आकार देने में सक्रिय भूमिका को रेखांकित करता है।
- 20-21 नवंबर, 2023 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित पैनल के 62वें सत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी, इस भूमिका के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
किश्तवाड़ केसर को भौगोलिक संकेत (GI) टैग
- जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ क्षेत्र में उगाई और उपजाई जाने वाली किश्तवाड़ केसर को भौगोलिक संकेतक रजिस्ट्री द्वारा प्रतिष्ठित भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्रदान किया गया है।
- यह कुमकुम के नाम से लोकप्रिय है और जम्मू के किश्तवाड़ ज़िले में एक प्रमुख नकदी फसल है।
- यह प्रसिद्ध किस्म न केवल केसर की खेती के आर्थिक महत्त्व का प्रतीक है, बल्कि ताज़गी और शुद्धता के प्रतिनिधित्व के रूप में सांस्कृतिक मूल्य भी रखती है।
ओडिशा में 'नए भारत के लिये नई शिक्षा' अभियान
- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (22 नवंबर, 2023) ओडिशा के संबलपुर में संबलपुर के ब्रह्म कुमारियों के एक शिक्षा अभियान ‘नए भारत के लिये नई शिक्षा’ का शुभारंभ किया।
- इस अभियान की परिकल्पना मूल्यों को विकसित करने और बेहतर समाज के लिये छात्रों की चेतना के उत्थान के उद्देश्य से की गई है।
गुजरात सरकार ने घोल मछली को राज्य मछली घोषित किया
- ब्लैक-स्पॉटेड क्रोकर, घोल मछली को गुजरात की राज्य मछली घोषित किया गया।
- घोल मछली को इसके आर्थिक महत्त्व और विशिष्ट विशेषताओं के कारण मछुआरों की लॉटरी माना जाता है।
- यह मछली आमतौर पर हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में पाई जाती है, जो फारस की खाड़ी से लेकर प्रशांत महासागर तक फैली हुई है।