CUET (UG) Offline Final Answer Key   |   CUET (UG) Online Final Answer Key




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

25 जनवरी, 2024

    «    »
 25-Jan-2024

    No Tags Found!

अभ्यास  डेज़र्ट नाइट

  • 23 जनवरी, 2024 को भारतीय वायु सेना (IAF) ने फ्राँसीसी वायु और अंतरिक्ष बल (FASF) एवं संयुक्त अरब अमीरात (UAE) वायु सेना के सहयोग से डेज़र्ट नाइट अभ्यास आयोजित किया।
  • फ्राँसीसी भागीदारी में राफेल लड़ाकू विमान और मल्टी-रोल टैंकर परिवहन शामिल थे, जबकि संयुक्त अरब अमीरात वायु सेना ने एफ-16 तैनात किया था।
  • ये विमान संयुक्त अरब अमीरात के अल धफरा हवाई अड्डे से संचालित किये गए। IAF दल में Su-30 MKI, MiG-29, जगुआर, AWACS, C-130-J और एयर टू एयर रिफ्यूलर विमान शामिल थे।
  • भारतीय सीमा के भीतर अरब सागर के ऊपर आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य तीनों वायु सेनाओं के बीच तालमेल और अंतर-संचालनीयता को बढ़ावा देना है।
  • इस चर्चा  ने परिचालन ज्ञान, अनुभवों और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान की। इस तरह के अभ्यास क्षेत्र में बढ़ती राजनयिक और सैन्य व्यस्तताओं को दर्शाते हैं तथा भारतीय वायुसेना की क्षमता को प्रदर्शित करते हैं।

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2024

  • प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को भारतीय समाज में बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डालने के लिये राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।
  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने वर्ष 2008 में इस दिन की शुरुआत की थी।
  • यह दिन लड़कियों के सामने आने वाली असमानताओं के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने और शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल एवं  पोषण में समान अवसरों का समर्थन करने के लिये समर्पित है।
  • राष्ट्रीय बालिका दिवस सरकार द्वारा  प्रत्येक बालिका के लिये समानता और सम्मान के सिद्धांतों को रेखांकित करने हेतु एक मंच के रूप में कार्य करता है।

गणतंत्र दिवस परेड 2024 में DRDO नारी शक्ति और स्वदेशी प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन करेगा

  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित कई महत्त्वपूर्ण प्रणालियों/प्रौद्योगिकियों को 26 जनवरी, 2024 को कर्त्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा।
  • 'आत्मनिर्भरता' के प्रवर्तक के रूप में DRDO की महिला वैज्ञानिकों का रक्षा अनुसंधान के प्रमुख क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान रहा है।
  • DRDO की इस वर्ष की झाँकी 'पृथ्‍वी, वायु, समुद्र, साइबर और अंतरिक्ष जैसे पाँचों आयामों में रक्षा कवच प्रदान करके राष्ट्र की सुरक्षा करने में महिला शक्ति' विषय पर आधारित है।
  • इस झाँकी में रक्षा अनुसंधान एवं विकास में महिलाओं की भागीदारी को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। प्रसिद्ध वैज्ञानिक सुनीता देवी जेना इस दस्‍ते की कमांडर होंगी।

राष्ट्रपति ने कौशल भवन का उद्घाटन किया

  • 24 जनवरी, 2024 को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कौशल भवन का आधिकारिक उद्घाटन किया।
  • यह नई दिल्ली में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की एक नई इमारत है।
  • कौशल भवन की आधारशिला मार्च 2019 में रखी गई थी। यह भवन मंत्रालय के साथ-साथ इससे संबद्ध संगठनों- प्रशिक्षण महानिदेशालय, व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण हेतु राष्ट्रीय परिषद तथा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के लिये कार्यालय स्थान प्रदान करेगा। 
  • यह आधुनिक कार्यालय भवन अत्याधुनिक सुविधाओं और अवसंरचनाओं से लैस है, जिसका लक्ष्य एक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं कुशल कार्य वातावरण प्रदान करना है।   
  • इसे एक नई कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने और कौशल भारत मिशन की सफलता में योगदान देने के लिये डिज़ाइन किया गया है। 

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 2024

  • 24 जनवरी को प्रत्येक वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाता है, जो राज्य के स्थापना दिवस को चिह्नित करता है।
  • इसी दिन वर्ष 1950 में राज्य का नाम आधिकारिक तौर पर उत्तर प्रदेश रखा गया था।
  • राज्यपाल राम नाईक के प्रस्ताव के बाद मई 2017 में राज्य सरकार द्वारा 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी।
  • वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश अपना 75वाँ स्थापना दिवस मनाएगा और भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य के रूप में यह राजनीतिक दृष्टिकोण से विशेष महत्त्व रखता है।