29-Dec-2023
29 दिसंबर, 2023
करेंट अफेयर्स
सी. एस. राजन कोटक महिंद्रा बैंक के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किये गए
- 27 दिसंबर, 2023 को कोटक महिंद्रा बैंक ने घोषणा की कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने इसके अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में सी.एस. राजन को नामित करने के लिये अपनी सहमति दे दी है।
- वह वर्तमान में बैंक के बोर्ड के एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्य कर रहे हैं।
- इस नियुक्ति की शुरुआत 1 जनवरी, 2024 को निर्धारित है और इसके दो वर्ष की अवधि तक जारी रहने की उम्मीद है।
अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या धाम किया जाएगा
- 22 जनवरी, 2024 को राम मंदिर उद्घाटन से पहले अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या धाम कर दिया गया है।
- पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है जिसमें आधुनिक "हवाई अड्डे जैसी" सुविधाएँ हैं, जबकि यह पारंपरिक मंदिर वास्तुकला से प्रेरित है।
- 30 दिसंबर, 2023 को प्रधानमंत्री रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे।
- प्रधानमंत्री मोदी 30 दिसंबर, 2023 को अयोध्या में एक हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के बाद रोड शो भी करेंगे और एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।
पाकिस्तान ने फतह-II का सफल उड़ान परीक्षण किया
- पाकिस्तान ने घरेलू स्तर पर निर्मित, निर्देशित मल्टी-लॉन्च रॉकेट प्रणाली का सफल उड़ान परीक्षण किया है जिसे 'फतह-II' के नाम से जाना जाता है।
- सेना ने पुष्टि की है कि यह प्रणाली 400 किलोमीटर की सीमा के भीतर उच्च परिशुद्धता के साथ वस्तुओं को प्रभावी ढंग से लक्षित कर सकती है।
- सेना की मीडिया शाखा, इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने कहा कि 'फतह-II' अत्याधुनिक एवियोनिक्स, एक उन्नत नेविगेशन प्रणाली और एक विशिष्ट उड़ान प्रक्षेपवक्र से सुसज्जित है।
RBI ने मज़बूत बैंक बैलेंस शीट की मांग की
- भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने भारतीय बैंकों और गैर-बैंक ऋणदाताओं के लिये बेहतर प्रशासन और जोखिम-प्रबंधन प्रथाओं के माध्यम से अपनी बैलेंस शीट को मज़बूत करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
- वित्तीय वर्ष 2022-23 में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर) की समेकित बैलेंस शीट में 12.2% की वृद्धि देखी गई, जो नौ वर्षों में उच्चतम दर है।
कुडनकुलम संयंत्र को लेकर भारत-रूस के बीच समझौता
- भारत और रूस ने कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र में भविष्य की विद्युत उत्पादन इकाइयों के विकास से संबंधित महत्त्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।
- रूस की पाँच दिवसीय यात्रा पर गए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के साथ अपनी "व्यापक और सार्थक" बैठक के बाद इस परिणाम का खुलासा किया।
- बैठक के परिणामस्वरूप परमाणु ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित करने और दवाओं,
- फार्मास्यूटिकल पदार्थों एवं चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में विस्तार करने वाले समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए।
विजयकांत का 71 वर्ष की उम्र में निधन
- लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक और देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (DMDK) पार्टी के संस्थापक-नेता विजयकांत का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- वह तमिलनाडु राज्य से थे और उन्हें 'कैप्टन' नाम से जाना जाता था।
भारत वर्ष 2032 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा
- सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिज़नेस रिसर्च (CEBR) द्वारा 27 दिसंबर, 2023 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत वर्ष 2032 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिये तैयार है।
- इस रिपोर्ट में भविष्यवाणी की गई है कि भारत अंततः चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका को पीछे छोड़ देगा तथा सदी के अंत तक "विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति" के रूप में उभरेगा।
- CEBR का अनुमान है कि भारत वर्ष 2024-2028 तक औसतन 6.5 प्रतिशत की मज़बूत आर्थिक वृद्धि बनाए रखेगा, जैसा कि इसकी 'वर्ल्ड इकोनॉमिक लीग टेबल 2024' रिपोर्ट में बताया गया है।
- उम्मीद है कि इस निरंतर वृद्धि से भारत वर्ष 2027 तक जर्मनी को पीछे छोड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा, इसके बाद वर्ष 2032 तक जापान को पीछे करते हुए तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।