CUET (UG) Offline Final Answer Key   |   CUET (UG) Online Final Answer Key




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

29 सितंबर, 2023

    «    »
 29-Sep-2023

    No Tags Found!

उत्तराखंड सरकार ने पोमा ग्रुप के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

  • उत्तराखंड सरकार ने अपने वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन के हिस्से के रूप में प्रतिष्ठित फ्राँसीसी रोपवे निर्माण कंपनी, पोमा ग्रुप के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये।
  • 2,000 करोड़ रुपए के प्रभावशाली मूल्य वाले इस समझौता ज्ञापन को औपचारिक रूप से विनय शंकर पांडे द्वारा निष्पादित किया गया, जिन्होंने उद्योग सचिव के रूप में उत्तराखंड सरकार का प्रतिनिधित्व किया था।

विश्व प्रतिभा रैंकिंग 2023 में भारत की स्थिति

  • विश्व प्रतिभा रैंकिंग में भारत चार स्थान फिसलकर 64 अर्थव्यवस्थाओं में 56वें स्थान पर पहुँच गया है, जबकि 2022 की रैंकिंग में यह 52वें स्थान पर था।
  • विश्व प्रतिभा रैंकिंग 27 सितंबर को 2023 को इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (IMD) द्वारा जारी की गई।

Google ने भारत में अपना Android भूकंप अलर्ट सिस्टम लॉन्च किया

  • Google ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NSC) के साथ साझेदारी में, भारत में एंड्रॉइड स्मार्टफोन उपयोगकर्त्ताओं के लिये एक भूकंप अलर्ट सिस्टम लॉन्च किया है।
  • यह सिस्टम स्मार्टफोन पर भूकंप आने से पहले ही उसके वाइब्रेशन डिटेक्ट कर वार्निंग अलर्ट भेजेगा। इसके साथ ही यह भूकंप की तीव्रता और उसके केंद्र की भी जानकारी देगा।
  • भारत की 'हरित क्रांति' के जनक, एम. एस. स्वामीनाथन का 98 वर्ष की आयु में निधन
  • भारत की हरित क्रांति के जनक के रूप में जाने वाले डॉ. मनकोम्बु संबासिवन स्वामीनाथन का 28 सितंबर, 2023 को 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

हरित क्रांति

  • हरित क्रांति 1960 के दशक में नॉर्मन बोरलॉग (Norman Borlaug) द्वारा शुरू किया गया एक प्रयास था। इन्हें विश्व में 'हरित क्रांति के जनक' (Father of Green Revolution) के रूप में जाना जाता है।
  • भारत में हरित क्रांति का नेतृत्व मुख्य रूप से एम.एस. स्वामीनाथन द्वारा किया गया।
  • हरित क्रांति के परिणामस्वरूप खाद्यान्न (विशेषकर गेहूंँ और चावल) के उत्पादन में भारी वृद्धि हुई, जिसकी शुरुआत 20वीं शताब्दी के मध्य में विकासशील देशों में नए, उच्च उपज देने वाले बीजों के प्रयोग के कारण हुई।

भारत-संयुक्त राष्ट्र क्षमता निर्माण पहल

  • भारत और संयुक्त राष्ट्र ने सहयोगात्मक रूप से "भारत-संयुक्त राष्ट्र क्षमता निर्माण पहल" नामक एक महत्वपूर्ण क्षमता-निर्माण प्रयास शुरू किया है।
  • "भारत-संयुक्त राष्ट्र क्षमता निर्माण पहल" का उद्देश्य क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से वैश्विक दक्षिण में भागीदार देशों के साथ भारत के विकास के अनुभवों, सर्वोत्तम प्रथाओं एवं विशेषज्ञता को साझा करना है।