30-Jan-2024
30 जनवरी, 2024
करेंट अफेयर्स
समुद्री शैवाल की कृषि को बढ़ावा देने हेतु पहला राष्ट्रीय सम्मेलन
- केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री, श्री परषोत्तम रूपाला ने गुजरात के कच्छ क्षेत्र में समुद्री शैवाल की कृषि को बढ़ावा देने पर राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की।
- इस सम्मेलन का उद्देश्य समुद्री शैवाल की कृषि को अखिल भारतीय स्तर पर लागू करना और समुद्री शैवाल की कृषि को बढ़ावा देने पर ज़ोर देना है।
- समुद्री शैवाल की कृषि पर यह पहला राष्ट्रीय सम्मेलन है जो समुद्री शैवाल उत्पादों के रोज़गार सृजन का एक विकल्प है।
NTPC लिमिटेड को भारत में शीर्ष नियोक्ता 2024 के रूप में सम्मानित किया गया
- NTPC लिमिटेड को शीर्ष नियोक्ता संस्थान द्वारा भारत में शीर्ष नियोक्ता के रूप में प्रमाणित किया गया है।
- NTPC के मानव संसाधन श्री दिलीप कुमार पटेल ने सिंगापुर में आयोजित शीर्ष नियोक्ता 2024 प्रमाणन समारोह कार्यक्रम में NTPC की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया।
- शीर्ष नियोक्ता संस्थान, मानव संसाधन सर्वोत्तम पद्धतियों में उत्कृष्टता प्रमाणित करने वाला वैश्विक मानव संसाधन प्राधिकरण है।
दिव्यांश सिंह पंवार ने ISSF विश्व कप में पुरुषों की एयर राइफल स्पर्द्धा में स्वर्ण पदक जीता।
- भारतीय ओलंपियन दिव्यांश सिंह पंवार ने इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) विश्व कप में पुरुषों की एयर राइफल शूटिंग स्पर्द्धा में स्वर्ण पदक जीता।
- यह दिव्यांश का विश्व कप चरण का पाँचवाँ स्वर्ण है और वर्ष 2019 में पुतिन में उनके आखिरी प्रयास के बाद दूसरा व्यक्तिगत स्वर्ण था।
प्रीति रजक भारतीय सेना में पहली महिला सूबेदार बनीं
- हवलदार प्रीति रजक भारतीय सेना में सूबेदार का पद पाने वाली पहली महिला बन गई हैं।
- उन्होंने चीन के हांगझू में आयोजित 19वें एशियाई खेलों के दौरान महिला ट्रैप टीम स्पर्द्धा में रजत पदक जीता।
- वह वर्तमान में भारत (महिला ट्रैप स्पर्द्धा) में छठे स्थान पर हैं और पेरिस ओलंपिक खेल 2024 की तैयारी के लिये आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट (AMU) में प्रशिक्षण ले रही हैं।
भारत-सऊदी अरब संयुक्त सैन्य अभ्यास सदा तनसीक राजस्थान में शुरू हुआ
- भारत-सऊदी अरब संयुक्त सैन्य अभ्यास सदा तनसीक राजस्थान के महाजन में शुरू हुआ।
- रॉयल सऊदी लैंड फोर्सेज़ का प्रतिनिधित्व 45 कर्मियों की एक टुकड़ी द्वारा किया जाता है, जबकि भारतीय सेना की टुकड़ी में ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स की एक बटालियन के 45 कर्मी भी शामिल हैं।
- इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के अनुरूप, अर्द्ध रेगिस्तानी इलाके में संयुक्त अभियानों के लिये दोनों देशों के सैनिकों को प्रशिक्षित करना है।
- यह अभ्यास दोनों पक्षों को उप-पारंपरिक क्षेत्र में संचालन की रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में अपने सर्वोत्तम अभ्यास को साझा करने में सक्षम बनाएगा।
- इससे दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच अंतर-संचालनीयता, सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में मदद मिलेगी।
PM ने सर्वोच्च न्यायालय के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन किया
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन किया।
- उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कई नागरिक-केंद्रित सूचना और प्रौद्योगिकी पहल भी शुरू की, जिसमें डिजिटल सर्वोच्च न्यायालय रिपोर्ट (डिजी.SCR), डिजिटल न्यायालय 2.0 एवं सर्वोच्च न्यायालय को समर्पित एक नई द्विभाषी वेबसाइट शामिल है।