CUET (UG) Offline Final Answer Key   |   CUET (UG) Online Final Answer Key




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

30 मार्च, 2024

    «    »
 30-Mar-2024

    No Tags Found!

निधि सक्सेना को बैंक ऑफ महाराष्ट्र के MD और CEO के रूप में नियुक्त किया गया

  • वित्त मंत्रालय ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में निधि सक्सेना की नियुक्ति की घोषणा की।
  • वह वर्तमान में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं, वह ए. एस. राजीव का स्थान लेंगी, जिन्हें केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) में सतर्कता आयुक्त के रूप में चुना गया है।

IMT ट्रिलैट 24 अभ्यास

  • भारत-मोज़ाम्बिक-तंज़ानिया त्रिपक्षीय अभ्यास (IMT TRILAT 24) का दूसरा संस्करण 28 मार्च, 2024 को नाकाला, मोज़ाम्बिक में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
  • सप्ताह भर चलने वाले इस अभ्यास में भारतीय, मोज़ाम्बिक और तंज़ानिया नौसेनाओं के बीच मज़बूत समुद्री सहयोग एवं अंतर-संचालनीयता के महत्त्व पर प्रकाश डाला गया।
  • IMT TRILAT 24 में भाग लेने वाले INS तिर और सुजाता थे, जो 21 से 28 मार्च, 2024 तक संयुक्त अभ्यास, प्रशिक्षण सत्र एवं सहयोगात्मक गतिविधियों में संलग्न थे।
  • इन गतिविधियों ने क्षेत्र में शामिल तीनों नौसेनाओं के लिये ज्ञान के आदान-प्रदान, क्षमता वृद्धि और समुद्री सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिये अमूल्य अवसर प्रदान किये।

मेटोक सेमिनार 'मेघयान 2024'

  • विश्व मौसम विज्ञान दिवस का आयोजन 23 मार्च को होता है, जो 23 मार्च, 1950 को विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की स्थापना का प्रतीक है।
  • यह दिन क्षेत्र में मौसम विज्ञानियों के महत्त्वपूर्ण योगदान और भूमिका को मान्यता देता है।
  • विश्व मौसम विज्ञान दिवस समारोह के हिस्से के रूप में नौसेना समुद्र विज्ञान और मौसम विज्ञान स्कूल (SNOM) एवं भारतीय नौसेना मौसम विज्ञान विश्लेषण केंद्र (INMAC) ने 28 मार्च, 2024 को दक्षिणी नौसेना कमान में मेघयान-24 नामक एक METOC (मौसम विज्ञान और समुद्र विज्ञान) सेमिनार का आयोजन किया।
  • यह सेमिनार वर्ष 2024 के लिये WMO द्वारा समर्थित थीम 'एट द फ्रंटलाइन ऑफ क्लाइमेट एक्शन' पर केंद्रित था।

सरकार ने गेहूँ की स्टॉक स्थिति की अनिवार्य घोषणा का आदेश दिया

  • व्यापक खाद्य सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करने और जमाखोरी एवं सट्टा प्रथाओं पर अंकुश लगाने हेतु भारत सरकार ने अनिवार्य किया है कि सभी राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों के व्यापारियों/थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं, बड़ी शृंखला के खुदरा विक्रेताओं व प्रोसेसरों को पोर्टल पर अपने गेहूँ स्टॉक की स्थिति की रिपोर्ट करनी होगी।सभी प्रासंगिक कानूनी संस्थाएँ पोर्टल पर अपने स्टॉक की जानकारी लगातार और सटीक रूप से प्रकट करने के लिये ज़िम्मेदार हैं।