31-Oct-2023
31 अक्तूबर, 2023
करेंट अफेयर्स
थाईलैंड ने भारतीयों के लिए वीज़ा बाध्यताएँ हटाई
- थाइलैंड ने भारत से आने वाले पर्यटकों के लिये वीज़ा की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है, जिससे वे 10 नवंबर 2023 से 10 मई 2024 तक बिना वीज़ा के देश की यात्रा कर सकेंगे।
- यह पहल अधिक संख्या में भारतीय यात्रियों को थाईलैंड की यात्रा के लिये आकर्षित करने के लिये बनाई गई है।
- वर्ष 2023 में भारत पर्यटन के लिये थाईलैंड का चौथा सबसे बड़ा स्रोत बाज़ार रहा है।
पश्चिमी घाट में मशरूम की नई प्रजाति की खोज
- भारत के केरल में जवाहरलाल नेहरू उष्णकटिबंधीय वनस्पति उद्यान एवं अनुसंधान संस्थान (JNTBGRI) के शोधकर्ताओं ने पश्चिमी घाट में JNTBGRI परिसर में पाई जाने वाली कैंडोलेमाइसेस अल्बोस्क्वामोसस नामक मशरूम की एक नई प्रजाति की पहचान की है।
- नई प्रजाति जींस कैंडोलेओमाइसेस से संबंधित है, जो विश्व स्तर पर केवल 35 मान्यता प्राप्त प्रजातियों वाला एक छोटा जींस है।
लियोनेल मेसी ने 8वीं बार जीता बैलन डी' पुरस्कार
- लियोनेल मेसी ने 8वीं बार बैलन डी' ओर पुरस्कार जीता। यह पुरस्कार जीत कर लियोनेल मेसी एक बार फिर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी बन गए हैं।
- एटाना बोनमती (स्पेन) ने महिला बैलन डी' ओर पुरस्कार जीता, जो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉल खिलाड़ी को दिया जाता है।
- 67वें बैलन डी' ओर पुरस्कार का आयोजन फ्राँस के पेरिस में थिएटर डू चैटलेट में आयोजित किया गया।
भारत ने फ्राँस को 'अनुरोध पत्र' सौंपा
- भारत ने आधिकारिक तौर पर फ्राँसीसी सरकार को अनुरोध पत्र (LOR) सौंपकर अपनी नौसैनिक Aक्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि की है।
- यह कार्रवाई भारतीय नौसेना के लिये 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमान खरीदने की भारत की मंशा को इंगित करती है।
- अधिग्रहण प्रक्रिया को सरकार-दर-सरकार समझौते के माध्यम से सुविधाजनक बनाया जाएगा, जिससे भारत और फ्राँस के बीच रणनीतिक साझेदारी और मज़बूत होगी।
डॉ. मनसुख मांडविया ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की क्षेत्रीय समिति के 76वें सत्र को संबोधित किया
- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने दक्षिण-पूर्व एशिया के लिये विश्व स्वास्थ्य संगठन क्षेत्रीय समिति के 76वें सत्र को संबोधित किया।
- डॉ. मांडविया को सर्वसम्मति से दक्षिण-पूर्व एशिया के लिये क्षेत्रीय समिति के 76वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में भी चुना गया।