22-Jul-2025
निसार
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
चर्चा में क्यों?
ISRO का GSLV-F16 भारत-अमेरिका के संयुक्त उपग्रह NISAR को 30 जुलाई, 2025 को प्रक्षेपित करने वाला है।
निसार के बारे में
- संयुक्त मिशन: NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar (NISAR) उपग्रह एक संयुक्त पृथ्वी अवलोकन मिशन है, जिसे इसरो और नासा द्वारा वर्ष 2014 में हस्ताक्षरित साझेदारी के तहत विकसित किया गया है।
- प्रक्षेपण स्थल: इसका प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया जाएगा।
- प्रक्षेपण यान: इसे इसरो के GSLV मार्क-II के माध्यम से पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया जाएगा।
- वैश्विक कवरेज: निसार हर 12 दिनों में संपूर्ण पृथ्वी का अवलोकन करेगा और नियमित व समान डाटा प्रदान करेगा।
- मुख्य उद्देश्य: यह पारिस्थितिकी तंत्र, हिम चादरें, वनस्पति, समुद्र तल, भूजल में आने वाले परिवर्तनों की निगरानी करेगा तथा भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखी विस्फोट और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं का पता लगाएगा।
- मिशन अवधि: उपग्रह की आधारभूत अवधि तीन वर्ष निर्धारित की गई है।
- अनुमानित लागत: इस मिशन की कुल अनुमानित लागत 1.5 अरब डॉलर है।
MCQ के माध्यम से तैयारीप्रश्न. निसार उपग्रह मिशन किन दो अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच एक संयुक्त सहयोग है? (1) इसरो और रोस्कोस्मोस (2) नासा और सीएनएसए (3) इसरो और नासा (4) ईएसए और इसरो उत्तर: (3) इसरो और नासा |