Drishti CUET में आपका स्वागत है - Drishti IAS द्वारा संचालित   |   Result CUET (UG) - 2023   |   CUET (UG) Exam Date 2024   |   Extension of Registration Date for CUET (UG) - 2024   |   Schedule/Date-sheet for Common University Entrance Test [CUET (UG)] – 2024




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

09 जून, 2023

    «    »
 09-Jun-2023

    No Tags Found!

विश्व महासागर दिवस- 2023 

  • प्रत्येक वर्ष 8 जून को महासागरों की महत्त्वपूर्ण भूमिका और इनके मूल्यवान संसाधनों की रक्षा एवं संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है।
  • विश्व महासागरीय दिवस प्रतिवर्ष एक निर्दिष्ट थीम के साथ मनाया जाता है और विश्व महासागरीय दिव- 2023 की थीम "प्लैनेट ओशन: द टाइड्स चेंजिंग (Planet Ocean: The Tides are Changing.)" है।

वेटलैंड्स और मैंग्रोव संरक्षण की नई योजनाएँ  

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘अमृत धरोहर’ और ‘मिष्टी’ (Mangrove Initiative for Shoreline Habitats and Tangible Incomes) नामक दो योजनाओं का अनावरण किया।  
  • इन पहलों को भारत की आर्द्रभूमि और मैंग्रोव को फिर से जीवंत करने, उनके संरक्षण एवं सतत् उपयोग को बढ़ावा देने के लिये तैयार किया गया है।

अमृत धरोहर योजना  

  • अमृत धरोहर योजना के द्वारा जनता की सक्रिय भागीदारी से वर्तमान रामसर स्थलों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।  
  • इन स्थलों को ईको-टूरिज़्म के केंद्र में परिणत किया जाएगा, जो कई व्यक्तियों को हरित रोज़गार के अवसरों की अधिकता प्रदान करेगा।
  • अमृत धरोहर का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में स्थानीय समुदायों की मदद से स्थायी पारिस्थितिकी तंत्र का विकास हासिल करना है।

मिष्टी (MISHTI) योजना 

  • मिष्टी योजना देश में मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करने और इसके संरक्षण करने में मदद करेगी।
  • इसका उद्देश्य लगभग 540 वर्ग किलोमीटर में फैले मैंग्रोव के विस्तार के लिये संभावित क्षेत्रों का व्यापक सर्वेक्षण और आकलन करना है।
  • यह पहल वित्तीय वर्ष 2024 से शुरू होकर पाँच वर्ष की अवधि में 11 राज्यों और 2 केंद्र-शासित प्रदेशों में लागू की जाएगी। 

टाटा समूह ने भारत के सबसे मूल्यवान ब्रांड के अपने खिताब को बरकरार रखा है

  • टाटा समूह ने भारत में सबसे मूल्यवान ब्रांड के रूप में अपने खिताब को बनाए रखा है। इसके ब्रांड मूल्य में 10.3 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि के साथ यह $26.4 बिलियन तक पहुँच गया है।
  • इस उपलब्धि के साथ ब्रांड वैल्यू को  $25 बिलियन से पार करने वाला टाटा  एक पहला भारतीय ब्रांड बन गया है तथा ब्रांड फाइनेंस ग्लोबल 500 की वर्ष 2023 की सूची (जो प्रत्येक वर्ष वैश्विक स्तर पर 500 सबसे मूल्यवान ब्रांडों को रैंक देता है) की  रेटिंग में शीर्ष 100 ब्रांडों में इसने अपना स्थान बना लिया है।

भारत और अमेरिका के बीच उच्च तकनीक व्यापार पर एक निगरानी समूह स्थापित करने हेतु सहमति

  • भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका द्विपक्षीय उच्च तकनीक व्यापार और प्रौद्योगिकी साझेदारी सहयोग को मजबूत करने के क्रम में प्रगति की समीक्षा के लिये एक निगरानी समूह स्थापित करने पर सहमत हुए हैं। 
  • वाशिंगटन डी.सी में भारत-अमेरिका सामरिक व्यापार वार्ता (IUSSTD) की उद्घाटन बैठक में यह निर्णय लिया गया था जिसका नेतृत्त्व विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा द्वारा किया गया। 
  • बैठक का सह-नेतृत्त्व अमेरिकी वाणिज्य विभाग में उद्योग और सुरक्षा सचिव एलन एस्टेवेज़ और अमेरिकी विदेश विभाग में राजनीतिक मामलों की सचिव विक्टोरिया नूलैंड द्वारा किया गया था।

प्रधानमंत्री-कुसुम योजना 

  • वर्ष 2019 में शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (प्रधानमंत्री-कुसुम) योजना का प्राथमिक उद्देश्य भारत में किसानों के लिये ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना और कृषि क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने को बढ़ावा देना है।
  • यह योजना देश की स्थापित विद्युत शक्ति क्षमता में गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों के अनुपात को बढ़ाने के लिये भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। 
  • कृषि भूमि पर सौर परियोजनाओं के कार्यान्वयन में तेज़ी लाने के लिये केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री-कुसुम योजना को कृषि अवसंरचना कोष (AIF) के साथ जोड़ने पर विचार किया जा रहा है।
  • इस पहल का उद्देश्य किसानों को सौर परियोजनाएँ स्थापित करने और आवश्यक उपकरण खरीदने के लिये अधिक किफायती ऋण उपलब्ध कराना है।

जनार्दन प्रसाद को भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया

  • हाल ही में जनार्दन प्रसाद को भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उन्होंने डॉ. एस राजू का स्थान ग्रहण किया है जो वर्ष 2020 से इस संस्था के महानिदेशक थे।

एयर मार्शल राजेश कुमार आनंद ने एयर ऑफिसर-इन-चार्ज एडमिनिस्ट्रेशन (AOA) का पद ग्रहण किया 

  • हाल ही में विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित एयर मार्शल राजेश कुमार आनंद ने एयर ऑफिसर-इन-चार्ज एडमिनिस्ट्रेशन (AOA) का पदभार संभाला है।
  • AOA भारतीय वायु सेना के प्रशासनिक पहलुओं के प्रबंधन के लिये ज़िम्मेदार है, जिसमें मानव संसाधन, रसद, बुनियादी ढाँचा और लोक कल्याण जैसे क्षेत्र शामिल हैं। 

मुथमिज़ सेल्वी ,माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली तमिलनाडु की पहली महिला 

  • हाल ही में तमिलनाडु के खेल विकास और युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने पर्वतारोही एवं  माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली तमिलनाडु की पहली महिला एन मुथमिज़ सेल्वी को उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिये सम्मानित किया है।