10-Feb-2025
एयरो इंडिया 2025
चर्चा में क्यों?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 फरवरी, 2025 को बेंगलुरु के येलहंका स्थित वायु सेना स्टेशन में द्विवार्षिक एयरो इंडिया के 15वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे।
एयरो इंडिया 2025: परिचय
उद्देश्य : "मेक इन इंडिया" और "आत्मनिर्भर भारत" पहलों को बढ़ावा देते हुए विमानन, रक्षा और एयरोस्पेस प्रौद्योगिकियों में भारत की प्रगति को प्रदर्शित करना।
थीम: The Runway to a Billion Opportunities अर्थात् एक अरब अवसरों का मार्ग।
प्रतिभागी: इसमें वैश्विक और घरेलू एयरोस्पेस कंपनियाँ, रक्षा निर्माता और उद्योग जगत के नेता शामिल होंगे।
प्रदर्शनियाँ: इसमें लड़ाकू जेट प्रदर्शन, सैन्य उपकरण प्रदर्शनियाँ, एरोबैटिक प्रदर्शन और प्रौद्योगिकी मंडप शामिल हैं।
महत्त्व: यह अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, रक्षा साझेदारी और प्रौद्योगिकी साझाकरण के माध्यम से भारत की एयरोस्पेस क्षमताओं को विकसित करने के लिये एक मंच के रूप में कार्य करता है।
मुख्य बातें
- पाँचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान
- रूसी Su-57: अपनी अंतर्राष्ट्रीय उड़ान की शुरुआत करते हुए, Su-57 उन्नत स्टेल्थ क्षमताओं को प्रदर्शित करता है।
- अमेरिकन F-35 लाइटनिंग II: अमेरिकी वायु सेना F-35 को प्रस्तुत करती है, जिसमें इसकी अत्याधुनिक एवियोनिक्स और स्टेल्थ विशेषताओं पर ज़ोर दिया गया है।
- स्वदेशी नवाचार
- HAL का लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (Light Utility Helicopter- LUH): हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited- HAL) ने LUH प्रदर्शित किया है, जिसे सैन्य और नागरिक दोनों अनुप्रयोगों में बहुमुखी भूमिकाओं के लिये डिज़ाइन किया गया है।
- उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (Advanced Medium Combat Aircraft- AMCA): भारत के पाँचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान, AMCA का पूर्ण पैमाने का मॉडल अनावरण किया गया, जो स्वदेशी विमान विकास में देश की प्रगति को दर्शाता है।
- भारतीय नौसेना के प्रदर्शन
- ट्विन इंजन डेक-आधारित लड़ाकू विमान (Twin Engine Deck-Based Fighter- TEDBF): TEDBF का एक छोटा मॉडल प्रस्तुत किया गया है, जो वाहक-आधारित संचालन के लिये भविष्य की क्षमताओं का संकेत देता है।
- वरुण फॉर्मेशन फ्लाईपास्ट: P-8I लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान के साथ MiG-29K और हॉक 132 जेट विमानों का प्रदर्शन, नौसेना की हवाई शक्ति का प्रतीक है।
- हवाई प्रदर्शन: भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम जटिल प्रदर्शन करती है और अपनी सटीक उड़ान के माध्यम से दर्शकों को आकर्षित करती है।
- अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी: 150 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय कंपनियाँ इसमें शामिल होती हैं, वैश्विक रक्षा सहयोग को प्रोत्साहित करती हैं और विभिन्न प्रकार की एयरोस्पेस तकनीकों का प्रदर्शन करती हैं।