CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 30-Apr-2025

अफ्रीकी स्वाइन फ्लू

विविध

चर्चा में क्यों? 

मिज़ोरम इस समय अफ्रीकी स्वाइन फीवर (ASF) के गंभीर प्रकोप का सामना कर रहा है। 

अफ्रीकी स्वाइन फीवर (ASF) के बारे में 

  • रोग की प्रकृति: घरेलू और जंगली सूअरों में होने वाला एक अत्यधिक संक्रामक और घातक वायरल रोग, जो रक्तस्रावी बुखार का कारण बनता है। 
  • भौगोलिक विस्तार: शुरुआत में अफ्रीका, यूरोप, दक्षिण अमेरिका और कैरिबियन में। 
    यह वर्ष 2007 से, यह एशिया, अफ्रीका और यूरोप में संक्रमित हो चुका है।
  • मृत्यु दर: बहुत अधिक - 95-100% के निकट। 
  • मानव जोखिम: ASF मनुष्यों को प्रभावित नहीं करता है; यह केवल सूअरों में संक्रमित होता है। 
  • नियंत्रण विधि: चूँकि इसका कोई उपचार या टीका नहीं है, इसलिये संक्रमित पशुओं को मारना ही एकमात्र प्रभावी नियंत्रण है। 
  • सूचीबद्ध: OIE (विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन) स्थलीय पशु स्वास्थ्य कोड। 

सूअरों में मुख्य लक्षण 

  • तेज़ बुखार, कमज़ोरी, भूख न लगना 
  • उल्टी, दस्त, त्वचा का काला/लाल होना 
  • सांस लेने में समस्या, मृत शिशु जन्म 

संचरण के तरीके 

  • प्रत्यक्ष संपर्क: संक्रमित सूअरों, उनके शरीर के तरल पदार्थ या मल के साथ। 
  • अप्रत्यक्ष संपर्क: दूषित उपकरण, वाहन या मानव संचालकों (फोमाइट्स) के माध्यम से। 
  • आहार: संक्रमित मांस या मांस उत्पादों का सेवन करने वाले सूअर। 
  • वेक्टर: संक्रमित ऑर्निथोडोरोस टिक्स के काटने से।