30-Apr-2025
दक्षिण चीन सागर
विविध
चर्चा में क्यों?
भारत ने दक्षिण चीन सागर में यथास्थिति को बदलने की एकपक्षीय कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की है तथा क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला है।
दक्षिण चीन सागर: परिचय
- यह पश्चिमी प्रशांत महासागर में एक अर्द्ध-संलग्न समुद्र है।
- पूर्वी चीन सागर के साथ मिलकर यह वृहत् चीन सागर का निर्माण करता है।
- यह क्षेत्र वैश्विक व्यापार और सैन्य उपस्थिति के लिये रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण है।