18-Jun-2025
अमरनाथ यात्रा
इतिहास
चर्चा में क्यों?
जम्मू-कश्मीर सरकार ने आगामी अमरनाथ यात्रा के दृष्टिगत 1 जुलाई से 10 अगस्त 2025 तक यात्रा मार्गों को 'नो फ्लाइंग ज़ोन' घोषित किया है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जा सके।
अमरनाथ यात्रा के बारे में
- यह जम्मू-कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की वार्षिक हिंदू तीर्थयात्रा है।
- इसे सबसे पवित्र तीर्थयात्राओं में से एक माना जाता है, जो हर वर्ष हज़ारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है।
- अमरनाथ यात्रा 2025 की अवधि: यह 38 दिनों की तीर्थयात्रा है, जो 3 जुलाई से 8 अगस्त 2025 तक चलेगी। यह अब तक की सबसे कम अवधि की यात्रा है।
अमरनाथ मंदिर के बारे में
- अमरनाथ मंदिर एक पवित्र हिंदू गुफा मंदिर है, जो जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग ज़िले की पहलगाम तहसील में स्थित है।
- यह मंदिर सिंध घाटी में, 3,888 मीटर (12,756 फीट) की ऊँचाई पर स्थित है तथा चारों ओर से ग्लेशियरों और हिमाच्छादित पर्वतों से घिरा हुआ है।
- यह तीर्थ स्थल अनंतनाग से लगभग 168 किमी तथा श्रीनगर से 141 किमी दूर स्थित है और यहाँ सोनमर्ग या पहलगाम मार्गों के माध्यम से पहुँचा जा सकता है।
- यह गुफा वर्ष के अधिकांश समय बर्फ से ढकी रहती है और केवल गर्मियों की अल्प अवधि में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के दौरान ही श्रद्धालुओं के लिये खुलती है।
MCQ के माध्यम से तैयारीप्रश्न: अमरनाथ मंदिर के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? उत्तर: (2) यह वर्ष भर खुला रहता है। |