CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 23-Sep-2024

केंद्रीय जल आयोग (CWC)

विविध
  • मुख्यालय: नई दिल्ली 
  • अध्यक्ष: कुशविंदर वोहरा 
  • यह जल संसाधन के क्षेत्र में भारत का एक प्रमुख तकनीकी संगठन है। 
  • यह वर्तमान में जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन विभाग, नदी विकास और गंगा संरक्षण, भारत सरकार के संबद्ध कार्यालय के रूप में कार्य कर रहा है। 
  • कार्य: 
    • जल संसाधन परियोजनाओं का मूल्यांकन 
    • बाँध की सुरक्षा 
    • जल विद्युत परियोजनाओं का हाइड्रो-मैकेनिकल डिज़ाइन 
    • नदी प्रबंधन 
    • बेसिन योजना और प्रबंधन 
    • बाढ़ पूर्वानुमान 
    • जल संसाधन परियोजनाओं का सर्वेक्षण और जाँच 
    • जल विज्ञान संबंधी पहलुओं या नदी घाटी परियोजनाओं का तकनीकी मूल्यांकन 
    • यह आवश्यकतानुसार ऐसी किसी भी योजना की जाँच, निर्माण और क्रियान्वयन का कार्य भी करता है। 
  • आयोग का कार्य तीन शाखाओं में विभाजित है: 
    • डिज़ाइन और अनुसंधान (D&R) विंग,  
    • नदी प्रबंधन (RM) विंग  
    • जल योजना एवं परियोजना (WP&P) विंग।