17-Jun-2025
नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA)
चर्चा में क्यों?
नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA ) ने यात्रियों की सुरक्षा और उड़ान योग्यता पर निरंतर ध्यान केंद्रित करते हुए बोइंग 787 विमानों की शीघ्र जाँच करने का औपचारिक आदेश जारी किया है।
DGCA के बारे में
- DGCA भारत के लिये , भारत से तथा भारत के भीतर हवाई परिवहन सेवाओं की देखरेख और विनियमन करता है।
- यह नागरिक विमानन विनियमों को लागू करता है तथा हवाई सुरक्षा एवं उड़ान योग्यता मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करता है।
- यह नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन एक संबद्ध कार्यालय के रूप में कार्य करता है।
- यह एक वैधानिक निकाय है।
- DGCA अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन (ICAO) के साथ मिलकर काम करता है, जो संयुक्त राष्ट्र का एक निकाय है और 193 सदस्य देशों के बीच हवाई यात्रा में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देता है।
- मुख्यालय: नई दिल्ली
क्या आप जानते हैं?
वैधानिक निकाय और संवैधानिक निकाय के बीच अंतर
आधार |
संवैधानिक निकाय |
वैधानिक निकाय |
उत्पत्ति |
संविधान द्वारा स्थापित |
संसद/विधानमंडल के अधिनियम द्वारा स्थापित |
उदाहरण |
UPSC, चुनाव आयोग, CAG |
NHRC, SEBI, लोकपाल |
कानूनी शक्ति |
संविधान में उल्लेखित |
विधायी अधिनियम में उल्लेखित |
संशोधन प्रक्रिया |
संवैधानिक संशोधन द्वारा ही संशोधित किया जा सकता है |
साधारण कानून द्वारा संशोधित किया जा सकता है |
स्वायत्तता |
सामान्यतः अधिक स्वायत्त |
स्वायत्तता उस अधिनियम पर निर्भर करती है जिससे निकाय बना हो |
MCQ के माध्यम से तैयारीप्रश्न: नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) किस मंत्रालय के अधीन कार्य करता है? |