19-May-2025
एक देश एक धड़कन
विविध
चर्चा में क्यों?
संस्कृति मंत्रालय ने भारत के वीरों को सम्मानित करने और राष्ट्रीय एकता को प्रेरित करने के लिये देशभक्ति पहल एक देश एक धड़कन (एक राष्ट्र, एक दिल की धड़कन) शुरू की।
- 'एक देश एक धड़कन': यह अंगदान के प्रति समझ और समर्थन को बढ़ावा देने के लिये भारत में शुरू किया गया एक राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान है।
प्रमुख बिंदु
- राष्ट्रव्यापी अभियान: एक देश एक धड़कन को डिजिटल प्लेटफार्मों पर सक्रिय रूप से प्रचारित किया जा रहा है, जिसमें भारतीय ध्वज के प्रति एकता और सम्मान पर प्रकाश डाला जा रहा है।
- व्यापक भागीदारी: मंत्रालय के अंतर्गत सभी 43 सांस्कृतिक संस्थान केवल 48 घंटों के भीतर सक्रिय रूप से शामिल होकर उत्साहपूर्वक अभियान में शामिल हो गए।
- तिरंगा रोशनी: भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण की देखरेख में 60 से अधिक विरासत स्मारकों को तिरंगे के रंगों में रोशन किया गया।
- सांस्कृतिक लामबंदी: भारत के प्रसिद्ध स्थल और प्रमुख संस्थान देशभक्ति के उत्साह और राष्ट्रीय गौरव के अभियान के संदेश को अपनाने के लिये एक साथ आए हैं।