CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 22-May-2025

अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस

विविध

चर्चा में क्यों?
अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस 21 मई को वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है। 

अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस के बारे में 

  • वर्ष 2025 की थीम:बेहतर जीवन के लिये चाय (Tea for Better Lives)” 
  • अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस 2025 पर, भारत के चाय उद्योग पर पैनल चर्चा और एक विशेष चाय प्रशंसा क्षेत्र के साथ एक सम्मेलन वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। 
  • ऐतिहासिक पृष्ठभूमि: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2019 में 21 मई को अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में घोषित किया। 
  • 21 मई, 2025 को संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस मनाने के लिये 'आजीविका के लिये चाय, सतत् विकास लक्ष्यों के लिये चाय' विषय पर एक उच्च स्तरीय कार्यक्रम की मेज़बानी की। इस कार्यक्रम का समापन दार्जिलिंग, मसाला चाय, असम और नीलगिरी जैसी लोकप्रिय भारतीय चायों के स्वाद के साथ हुआ। 

भारत की चाय की किस्में 

  

चाय की विविधता 

राज्य 

नाथद्वारा चाय 

राजस्थान 

इंजी एलक्काई चाय 

तमिलनाडु 

कल्लदका चाय 

कर्नाटक 

केसर चाय 

आंध्र प्रदेश 

कटिंग चाय 

मुंबई 

गुड़ वाली चाय 

पंजाब 

कहवा 

कश्मीर