18-Jun-2025

G-7 शिखर सम्मेलन

वैश्विक मामले

चर्चा में क्यों? 

51 वाँ G-7 शिखर सम्मेलन 16 से 17 जून 2025 तक कनाडा के अल्बर्टा के कनानैस्किस में आयोजित किया गया।  

G-7 के बारे में 

  • वर्ष 1973-74 के तेल संकट के बाद आर्थिक मुद्दों से निपटने के लिये G-7 की शुरुआत वर्ष 1975 में G-6 (अमेरिका, ब्रिटेन, फ्राँस, जर्मनी, इटली, जापान) के रूप में हुई थी।  
  • कनाडा वर्ष 1976 में इसमें शामिल हुआ और G-7 का गठन किया; रूस वर्ष 1997 में इसमें शामिल हुआ तथा G-8 का गठन किया, लेकिन वर्ष 2014 में क्रीमिया पर कब्ज़े के कारण उसे समूह से बाहर कर दिया गया।
  • यूरोपीय संघ (EU) वर्ष 1981 से बैठकों में भाग ले रहा है, परंतु वह अध्यक्षता नहीं करता।

प्रमुख उपलब्धियाँ एवं क्षेत्र:

  • प्रारंभ में केवल आर्थिक विषयों पर केंद्रित रहा G-7 अब जलवायु परिवर्तन, वैश्विक सुरक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य तथा AI शासन जैसे व्यापक मुद्दों को सम्मिलित करता है।  
  • इसने COVID-19 प्रतिक्रिया, यूक्रेन संघर्ष और AI विनियमन (जैसे, हिरोशिमा AI प्रक्रिया) में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

MCQ के माध्यम से तैयारी 

प्रश्न: रूस 1997 में G7 का हिस्सा बनकर G8 का गठन हुआ। बाद में इसे क्यों हटा दिया गया?
(1) आर्थिक मंदी के कारण
(2) संयुक्त राष्ट्र के साथ असहयोग
(3) क्रीमिया पर कब्ज़ा
(4) पेरिस समझौते पर हस्ताक्षर करने में विफलता
उत्तर: (3) क्रीमिया पर कब्ज़ा