दृष्टि द  न्यू सेशन सेल: पाएँ सभी ऑनलाइन कोर्सेज़ और टेस्ट सीरीज़ पर 50% तक की भारी छूट। ऑफर केवल 27–30 मई  तक वैध।




 13-Jun-2025

ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2025

विविध

चर्चा में क्यों? 

विश्व आर्थिक मंच की ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2025 में भारत को 148 देशों में से 131वें स्थान पर रखा गया है। 

वैश्विक लिंग अंतर रिपोर्ट के बारे में 

  • ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट एक वार्षिक सूचकांक है, जो विभिन्न आयामों में लैंगिक समानता का मूल्यांकन करने हेतु तैयार किया जाता है।
  • यह रिपोर्ट चार प्रमुख क्षेत्रों जैसे आर्थिक भागीदारी और अवसर, शैक्षिक उपलब्धियाँ, स्वास्थ्य व जीवनयापन तथा राजनीतिक सशक्तीकरण में लैंगिक अंतर का मूल्यांकन करती है। 
  • विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा जारी की जाने वाली यह रिपोर्ट 2006 में शुरू होने के बाद से देशों द्वारा इन अंतरालों को कम करने की दिशा में हुई प्रगति को ट्रैक करती है।

विश्व आर्थिक मंच 

  • विश्व आर्थिक मंच (WEF) एक वैश्विक गैर-सरकारी संगठन है, जो सार्वजनिक-निजी सहयोग को बढ़ावा देने के लिये समर्पित है।
  • इसकी स्थापना जर्मन अभियंता एवं अर्थशास्त्री क्लाउस श्वाब द्वारा जनवरी 1971 में की गई थी। यह मंच राजनीति, व्यापार, संस्कृति तथा अन्य क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्तियों को एक साथ लाकर वैश्विक, क्षेत्रीय तथा औद्योगिक एजेंडों को प्रभावित करता है।
  • यद्यपि यह संगठन चर्चाओं को दिशा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है, परंतु इसके पास स्वतंत्र निर्णय लेने का अधिकार नहीं होता।
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड।

MCQ के माध्यम से तैयारी 

प्रश्न . निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट जारी करता है? 

(1) संयुक्त राष्ट्र
(2) विश्व बैंक
(3) विश्व आर्थिक मंच
(4) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष 

उत्तर: (3) विश्व आर्थिक मंच