02-Jun-2025

वस्तु एवं सेवा कर (GST)

भारतीय अर्थव्यवस्था

चर्चा में क्यों? 

मई 2025 के लिये भारत का GST संग्रह 2.01 लाख करोड़ रुपए तक पहुँच गया, जो मई 2024 (1.72 लाख करोड़ रुपए) से 16.4% अधिक है। 

GST के बारे में 

  • वस्तु एवं सेवा कर (GST) एक अप्रत्यक्ष कर है, जो भारत में घरेलू उपभोग के लिये वस्तुओं और सेवाओं की बिक्री पर लागू होता है। 
  • यद्यपि GST का भुगतान अंतिम उपभोक्ता द्वारा किया जाता है, लेकिन इसे सरकार तक पहुँचाने की ज़िम्मेदारी माल या सेवा बेचने वाले व्यवसायों की होती है। 
  • GST मूल्य वर्धित कर (वैट) सिद्धांत का अनुसरण करता है और इसे पूरे देश में समान रूप से लागू किया गया है, जिसने पूर्ववर्ती केंद्रीय और राज्य स्तरीय अप्रत्यक्ष करों का स्थान लिया है। 
  • इसके लागू होने से विभिन्न करों को एक प्रणाली के अंतर्गत समाहित करके भारत की कर संरचना को सरल बना दिया गया।