पाएँ 40% की छूट, ऑफर CUET के सभी ऑनलाइन कोर्सेज़ पर वैध | छूट का लाभ उठाने के लिये 📞 8750187501 पर अभी कॉल करें।




 08-Oct-2024

भारतीय वायु सेना दिवस 2024

विविध
  • यह प्रतिवर्ष 8 अक्तूबर को मनाया जाता है। 
  • इस वर्ष भारतीय वायु सेना की 92 वीं वर्षगाँठ है। 
  • समारोह: इस दिन भव्य परेड, एयर शो और प्रदर्शनियाँ आयोजित की जाती हैं, जो भारतीय वायु सेना की तकनीकी प्रगति और परिचालन तत्परता को उज़ागर करती हैं। 
  • उद्देश्य 
    • युवा भारतीयों को भारतीय वायु सेना में कॅरियर बनाने के लिये प्रेरित करना, जिससे भर्ती और प्रशिक्षण प्रयासों को बढ़ावा मिले। 
    • भारत की संप्रभुता की रक्षा करने वाले और आपदा राहत कार्यों में लगे भारतीय वायु सेना कर्मियों की बहादुरी और समर्पण को श्रद्धांजलि अर्पित करना। 
  • थीम 2024: 'भारतीय वायु सेना: सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर' 
  • इस थीम में भारतीय वायु सेना की आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण के प्रति प्रतिबद्धता पर ज़ोर दिया गया है, जो मज़बूत रक्षा क्षमता के लिये भारत के दृष्टिकोण को दर्शाता है। 

भारतीय वायुसेना के बारे में  

  • भारतीय वायु सेना (IAF) का आधिकारिक गठन 8 अक्तूबर 1932 को ब्रिटिश शासन के तहत एक सहायक बल के रूप में किया गया था। 
  • इसकी पहली उड़ान 1 अप्रैल 1933 को हुई, जिसमें रॉयल एयर फोर्स (RAF) द्वारा प्रशिक्षित छह अधिकारी और 19 वायुसैनिक शामिल थे, जो इसकी परिचालन यात्रा की शुरुआत थी। 
  • प्रारंभिक बेड़े में ड्रिघ रोड पर स्थित चार वेस्टलैंड वापिती IIA बाइप्लेन शामिल थे, जिसने नंबर 1 (सेना सहयोग) स्क्वाड्रन में 'A' फ्लाइट की स्थापना की। 
  • अब यह अमेरिका, चीन और रूस के बाद विश्व की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना है। 
  • भारतीय वायु सेना का आदर्श वाक्य: नभ स्पर्शं दीप्तम् ( गौरव के साथ आकाश को स्पर्श करें) 
  • भारतीय वायु सेना प्रमुख: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह  

संबंधित समाचार: 

सितंबर 2024 में सरकार ने एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को भारतीय वायु सेना का प्रमुख नियुक्त किया। 

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह  

भारतीय वायु सेना प्रमुख