18-Sep-2024
भारत सरकार ने कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स हटाया
भारतीय अर्थव्यवस्था
चर्चा में क्यों?
भारत सरकार ने 17 सितंबर को घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स को 18 सितंबर से शून्य प्रति टन कर दिया। यह कर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) के रूप में लगाया जाता है और दो सप्ताह में औसत तेल कीमतों के आधार पर हर पखवाड़े अधिसूचित किया जाता है। डीजल, पेट्रोल और जेट ईंधन या ATF के निर्यात पर SAED को शून्य पर बरकरार रखा गया है।
विंडफॉल टैक्स
- यह एक प्रकार का कर है जो उन कंपनियों या व्यक्तियों पर लगाया जाता है जिन्होंने अप्रत्याशित रूप से और/या नाटकीय रूप से भारी मुनाफा कमाया है, जो अक्सर उनके नियंत्रण से परे बाहरी कारकों के कारण होता है।
- यह सामान्यतः तेल, गैस और खनन जैसे उद्योगों पर लगाया जाता है।
- इसका उद्देश्य कम्पनियों द्वारा अर्जित असाधारण लाभ के एक हिस्से को प्राप्त करना तथा उसे सार्वजनिक वस्तुओं के लिये पुनर्वितरित करना है।
- यह ऊर्जा उद्योग में पारदर्शिता, निष्पक्षता और ज़िम्मेदार आर्थिक प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिये एक रणनीतिक उपाय है।