05-Sep-2025
सेशेल्स में भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण स्क्वाड्रन
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
चर्चा में क्यों?
भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन भारत के महासागर विज़न (क्षेत्र में सुरक्षा के लिये पारस्परिक और समग्र उन्नति) के तहत दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में एक लंबी दूरी के प्रशिक्षण मिशन के दौरान सेशेल्स पहुँचा।
सेशल्स
- पश्चिमी हिंद महासागर में मेडागास्कर के उत्तर-पूर्व में स्थित द्वीपीय राष्ट्र।
- भूमि क्षेत्र और जनसंख्या की दृष्टि से अफ्रीका का सबसे छोटा देश।
- 155 द्वीपों का समूह; माहे सबसे बड़ा और सर्वाधिक विविधता वाला द्वीप।
- मास्करीन पठार (हिंद महासागर में स्थित एक जलमग्न पठार) पर स्थित।