04-Sep-2025
IgM: सबसे बड़ा मानव एंटीबॉडी
चर्चा में क्यों?
एक अध्ययन में पाया गया है कि IgM (इम्यूनोग्लोबुलिन M) बैक्टीरिया के विषाक्त पदार्थों को मारकर नहीं, बल्कि उन्हें कठोर बनाकर निष्प्रभावी बनाता है। इससे कठिन बैक्टीरिया संक्रमणों के लिये अगली पीढ़ी के उपचारों का विकास हो सकता है।
- अध्ययन में पाया गया कि फाइनगोल्डिया मैग्ना (बैक्टीरिया) से प्राप्त प्रोटीन L प्रतिरक्षा प्रणाली को बाधित करता है।
- प्रोटीन L से IgM बंधन विष को हानिकारक आकृतियों में विघटित होने के के प्रति अधिक प्रतिरोधी बनाता है।
- IgM का बड़ा आकार और एकाधिक बंधन स्थल विष (toxin) को स्थिर करता है तथा उच्च IgM स्तर अधिक मजबूत सुरक्षा प्रदान करता है।
- IgM संक्रमण के दौरान उत्पन्न होने वाला पहला एंटीबॉडी है, जो प्रारंभिक बचाव के लिये महत्त्वपूर्ण है।
- इसकी संरचना पेंटामेरिक है, इसमें उच्च बंधन क्षमता है, सीमित ऊतक प्रवेश के बावजूद यह उदासीनीकरण, पूरक सक्रियण तथा समूहन में प्रभावी है।
- इम्युनोग्लोबुलिन ग्लाइकोप्रोटीन हैं जो WBC (B-लिम्फोसाइट्स) और प्लाज़्मा कोशिकाओं द्वारा उत्पादित होते हैं।
एंटीजन (Antigen) बनाम एंटीबॉडी (Antibody)
एंटीजन (Antigen) |
एंटीबॉडी (Antibody) |
एंटीजन कोई भी पदार्थ है जो शरीर में प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया (immune response) को उत्पन्न करता है। |
एंटीबॉडी रक्त में पाई जाने वाली प्रोटीन है, जो किसी विशेष एंटीजन के विरुद्ध बनती है। |
इन्हें इम्यूनोजेन्स (Immunogens) भी कहा जाता है। |
इन्हें इम्यूनोग्लोब्युलिन्स (Immunoglobulins) भी कहा जाता है। |
यह प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, लिपिड या न्यूक्लिक एसिड हो सकते हैं। |
यह ग्लाइकोप्रोटीन होते हैं। |
एंटीबॉडी से जुड़ने वाला डोमेन एपिटोप कहलाता है। |
एंटीबॉडी की परिवर्ती साइट (Variable site) एपिटोप से जुड़ सकती है। |
ये रोग या एलर्जिक प्रतिक्रियाएँ उत्पन्न कर सकते हैं। |
ये शरीर को एंटीजन से बचाते हैं, चाहे एंटीजन को अचल (immobilize) करके या रोगजनक (pathogen) को नष्ट (lyse) करके। |
इसके चार प्रकार हैं: एक्जोजेनस एंटीजन, एन्डोजेनस एंटीजन, ऑटोएंटीजन, नियोएंटीजन |
इसके पाँच प्रकार हैं: IgM, IgG, IgE, IgD, और IgA |