20-Feb-2025
आईलैंड जल परिवहन टर्मिनल
भूगोल
चर्चा में क्यों?
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हाल ही में असम के जोगीघोपा में ब्रह्मपुत्र नदी पर एक अंतर्देशीय जलमार्ग टर्मिनल (Inland Waterways Terminal- IWT) का उद्घाटन किया।
अंतर्देशीय जल परिवहन टर्मिनल: परिचय
- इसकी आधारशिला प्रधानमंत्री द्वारा फरवरी 2021 में रखी गई थी।
- इस टर्मिनल को क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने तथा भूटान और बांग्लादेश के साथ त्रिपक्षीय व्यापार को सुदृढ़ करने के लिये डिज़ाइन किया गया है।
- 82 करोड़ रुपए की लागत से विकसित इस टर्मिनल का उद्देश्य है:
- परिवहन लागत कम करना।
- ब्रह्मपुत्र नदी के माध्यम से माल की आवाजाही के लिये पर्यावरण अनुकूल और स्थायी विकल्प प्रदान करना।
- अनुमान है कि वर्ष 2027 तक टर्मिनल प्रतिवर्ष 1.1 मिलियन टन कार्गो संभाल सकेगा।
भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI): परिचय
- स्थापनाः भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण अधिनियम, 1985 के तहत।
- उद्देश्य
- राष्ट्रीय जलमार्गों पर अंतर्देशीय जल परिवहन (IWT) बुनियादी ढाँचे का विकास और रखरखाव करता है।
- पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय से अनुदान के माध्यम से वित्त पोषित।
- मुख्यालय: नोएडा, उत्तर प्रदेश।
- नोडल मंत्रालय: पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय।
- क्षेत्रीय कार्यालय: गुवाहाटी (असम), पटना (बिहार), कोच्चि (केरल), भुवनेश्वर (ओडिशा), कोलकाता (पश्चिम बंगाल)।