21-Jul-2025
अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस
विविध
चर्चा में क्यों?
हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस 20 जुलाई, 1969 को अपोलो 11 द्वारा चंद्रमा पर पहली बार मानव के उतरने की वर्षगाँठ मनाने तथा स्थायी चंद्र अन्वेषण और अंतरिक्ष विज्ञान में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये मनाया गया।
अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस के बारे में
- यह प्रतिवर्ष 20 जुलाई को मनाया जाता है।
- उद्देश्य: वर्ष 1969 में अपोलो 11 द्वारा पहली बार चंद्रमा पर मानव लैंडिंग को चिह्नित करना।
- महत्त्वपूर्ण क्षण: इस दिन, नील आर्मस्ट्रांग और बज़ एल्ड्रिन चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति बने।
- संयुक्त राष्ट्र मान्यता
- वर्ष 2021 में संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रस्ताव 76/76 द्वारा घोषित।
- बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग पर समिति (COPUOS) की सिफारिश पर आधारित।
- पहला वैश्विक कार्यक्रम 20 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया।
चंद्रमा के बारे में
- नाम की उत्पत्ति
- चंद्रमा को प्रारंभ में केवल 'चंद्रमा' इसलिये कहा जाता था क्योंकि 1610 में गैलीलियो गैलीली द्वारा बृहस्पति के चंद्रमाओं की खोज से पहले लोगों को अन्य चंद्रमाओं के अस्तित्व की जानकारी नहीं थी।
- लैटिन में इसे लूना कहा जाता था, जिससे लूनर जैसे शब्दों की उत्पत्ति हुई।
- आकार और दूरी
- त्रिज्या: 1,080 मील (1,740 किमी) पृथ्वी की चौड़ाई का लगभग एक तिहाई।
- पृथ्वी से दूरी: 238,855 मील (384,400 किमी) जो कि बीच में 30 पृथ्वियों को समाहित करने के लिये पर्याप्त स्थान है।
- घूर्णन और कक्षा
- चंद्रमा को पृथ्वी की एक परिक्रमण और एक घूर्णन पूरी करने में 27 पृथ्वी-दिन लगते हैं, जिसे समकालिक घूर्णन कहते हैं।
- पृथ्वी की गति के कारण चंद्रमा हमें हर 29 दिन में पृथ्वी की परिक्रमा करता हुआ प्रतीत होता है।
- हमेशा चंद्रमा का एक ही भाग पृथ्वी की ओर रहता है।
- वृत्त और चंद्रमा
- चंद्रमा के पास कोई वृत्त (रिंग) नहीं है।
- इसके अपने कोई चंद्रमा भी नहीं हैं।
- संरचना
- चंद्रमा कोर, मेंटल और क्रस्ट से मिलकर बना है।
- वायुमंडल
- चंद्रमा का वायुमंडल अत्यंत पतला और कमज़ोर है, जो सौर विकिरण या उल्का पिंडों से कोई सुरक्षा नहीं प्रदान करता।
- चुंबकीय क्षेत्र
- कभी चंद्रमा में एक आंतरिक डायनामो के कारण चुंबकीय क्षेत्र था।
- वर्तमान में इसका चुंबकीय क्षेत्र अत्यंत कमज़ोर है, पृथ्वी की तुलना में हज़ारों गुना कमज़ोर।
MCQ के माध्यम से तैयारीप्रश्न. अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस प्रत्येक वर्ष किस तिथि को मनाया जाता है? (1) 16 जुलाई उत्तर: (3) 20 जुलाई |