21-Aug-2025
जल जीवन मिशन
चर्चा में क्यों?
15 अगस्त, 2025 को जल जीवन मिशन (JJM) की 6वीं वर्षगाँठ मनाई गई। (आरंभ: 15 अगस्त, 2019)
- कार्यान्वयन: जल शक्ति मंत्रालय द्वारा

जल जीवन मिशन के घटक

प्रमुख चुनौतियाँ – गैप्स (GAPS)
डेटा अंतराल : जल आपूर्ति को प्रभावित करने वाले अविश्वसनीय आँकड़े (12,000 से अधिक ग्रामीण बस्तियाँ लौह, लवणता और भारी धातुओं से संदूषण का सामना कर रही हैं)
बुनियादी ढाँचे की गुणवत्ता का अभाव : पाइपलाइन के बाद खराब बहाली।
असंतोषजनक प्रबंधन योजना : केवल 20 राज्यों में मरम्मत संबंधी नीतियाँ हैं।
सुस्त क्रियान्वयन : परियोजनाओं का धीमा क्रियान्वयन।
कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिये कार्य - रिपेयर (REPAIR)
बुनियादी ढाँचे की गुणवत्ता में संशोधन : उच्च गुणवत्ता वाले, जवाबदेह बुनियादी ढाँचे को सुनिश्चित करना (ठेकेदार भुगतान को सत्यापित गुणवत्ता से जोड़ें)।
डेटा प्रामाणिकता सुनिश्चित करना : तृतीय-पक्ष ऑडिट, जियोटैगिंग, सार्वजनिक डैशबोर्ड।
प्रदर्शन -आधारित वित्तपोषण : वित्तपोषण को राज्य की प्रगति से जोड़ें।
जागरूकता एवं परीक्षण : सुरक्षित जल एवं अनिवार्य परीक्षण सुनिश्चित करना।
एकीकृत वित्तीय सुधार : JJM को अन्य जल पहलों (SBM-G, ABY) के साथ एकीकृत करना।
मरम्मत एवं रख-रखाव योजना : स्थायित्व के लिये राष्ट्रव्यापी मरम्मत नीति।