20-May-2025
जल जीवन मिशन
विविध
चर्चा में क्यों?
देश भर में जल जीवन मिशन (JJM) परियोजनाओं का निरीक्षण करने के लिये वरिष्ठ अधिकारियों की लगभग 100 टीमें भेजी जाएंगी। कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया।
जल जीवन मिशन (JJM) क्या है?
वर्ष 2019 में शुरू किये गए JJM का लक्ष्य
वर्ष 2024 तक कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन (FHTC) के माध्यम से प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर जल उपलब्ध कराना है। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा संचालित यह मिशन जल को प्राथमिकता बनाने के लिये एक जन आंदोलन को बढ़ावा देता है।
विशेषताएँ
- स्थानीय स्तर पर जल की मांग और आपूर्ति का प्रबंधन करना।
- अन्य सरकारी योजनाओं के साथ संरेखित वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और अपशिष्ट जल प्रबंधन जैसे स्थानीय बुनियादी ढाँचे का निर्माण करना।
- सशक्त जागरूकता अभियानों के साथ समुदाय-आधारित दृष्टिकोण का पालन करना।
वित्तपोषण :
- हिमालयी और पूर्वोत्तर राज्यों के लिये केंद्र और राज्य 90:10 के अनुपात में, अन्य राज्यों के लिये 50:50 के अनुपात में तथा केंद्रशासित प्रदेशों के लिये 100% के अनुपात में वित्तपोषण साझा करते हैं।