23-Sep-2024
जॉर्डन पहला कुष्ठ रोग मुक्त राष्ट्र बना
विविध
चर्चा में क्यों
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आधिकारिक तौर पर जॉर्डन को कुष्ठ रोग को समाप्त करने वाला पहला देश घोषित किया है, जो एक बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य उपलब्धि है। जॉर्डन की सफलता कई वर्षों की सार्वजनिक स्वास्थ्य पहलों, प्रारंभिक पहचान, निःशुल्क उपचार और शिक्षा से उपजी है। पिछले दो दशकों से यहाँ कुष्ठ रोग का कोई स्वदेशी मामला सामने नहीं आया है
कुष्ठ रोग
- इसे हैनसेन डिजीज़ (Hansen’s disease) के नाम से भी जाना जाता है
- यह एक दीर्घकालिक संक्रामक रोग है जो माइकोबैक्टीरियम लेप्रे (Mycobacterium leprae) नामक जीवाणु के कारण होता है
- यह मुख्य रूप से त्वचा, परिधीय तंत्रिकाओं, ऊपरी श्वसन पथ की म्यूकोसा और आँखों को प्रभावित करता है
- यह लंबे समय तक निकट संपर्क के दौरान नाक और मुँह से निकलने वाली ड्रापलेट्स/बूंदों (Droplets) के माध्यम से संचारित होता है
- बहु-औषधि चिकित्सा (MDT) अत्यधिक प्रभावी है और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निःशुल्क प्रदान की जाती है
- यह एक उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग (NTD) है जो अभी भी 120 से अधिक देशों में पाया जाता है
जॉर्डन
- इसका आधिकारिक नाम हैशमाइट किंगडम ऑफ़ जॉर्डन है।
- यह जॉर्डन नदी के पूर्वी तट पर स्थित है
- सीमाएँ: सऊदी अरब, इराक, सीरिया, इज़राइल और फिलिस्तीन
- राजधानी:
- मुद्रा: जॉर्डनियन
- इतिहास
- प्रथम विश्व युद्ध और ओटोमन साम्राज्य के पतन के बाद, जॉर्डन फिलिस्तीन के लिये शासनादेश के हिस्से के रूप में ब्रिटिश नियंत्रण में आ गया
- वर्ष 1946 में, जॉर्डन को राजा अब्दुल्ला प्रथम के अधीन जॉर्डन के हाशमी साम्राज्य के रूप में स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
- सरकार: यह एक संवैधानिक राजतंत्र है
- राजा: अब्दुल्ला
- प्रधानमंत्री: जाफर
- आधिकारिक भाषा:
- यहाँ की शिक्षा प्रणाली बहुत अच्छी है तथा साक्षरता दर 98% से अधिक है।
- यह लाखों शरणार्थियों को शरण देता है, जिनमें मुख्य रूप से फिलिस्तीन, सीरिया और इराक से आए लोग शामिल होते हैं, जिससे यह प्रति व्यक्ति सबसे अधिक शरणार्थी रखने वाले देशों में से एक बन गया है
- पोटाश निष्कर्षण के साथ-साथ फॉस्फेट खनन भी इसके प्रमुख उद्योगों में से एक है।
- यह विश्व में प्रति व्यक्ति जल संसाधनों के निम्नतम स्तर वाले देशों में से एक है।
- जॉर्डन और इज़राइल द्वारा साझा किया जाने वाला मृत सागर, पृथ्वी का सबसे निचला बिंदु है, जो अपने अत्यंत खारे पानी के लिये प्रसिद्ध है।
- वाडी रम, जिसे चंद्रमा की घाटी के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिणी जॉर्डन में एक रेगिस्तानी घाटी है और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
- स्थापना: 7 अप्रैल, 1948 हर वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है
- मुख्यालय: जिनेवा,
- उद्देश्य: सभी लोगों द्वारा स्वास्थ्य के उच्चतम संभव स्तर की प्राप्ति
- महानिदेशक : टेड्रोस एडनोम
- सदस्य देश:
- भारत 12 जनवरी, 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन का सदस्य बना। .