02-Jun-2025
मिस वर्ल्ड 2025
विविध
चर्चा में क्यों?
थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री को मिस वर्ल्ड 2025 का ताज पहनाया गया।
मिस वर्ल्ड 2025 के बारे में
- हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित 72वें मिस वर्ल्ड 2025 का ताज थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी को पहनाया गया। उन्हें मिस वर्ल्ड 2024 क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा द्वारा ताज पहनाया गया।
- इस कार्यक्रम की मेज़बानी स्टेफ़नी डेल वैले (मिस वर्ल्ड 2016) और सचिन कुंभार ने की।
- राजस्थान के कैथून की नंदिनी गुप्ता (मिस इंडिया 2023) शीर्ष 20 में तो पहुँचीं लेकिन शीर्ष 8 में प्रवेश नहीं कर सकीं।
- इससे पहले उन्होंने 108 वैश्विक प्रतियोगियों में शीर्ष 40 में स्थान हासिल किया था।
- भारत की पिछली मिस वर्ल्ड विजेताओं में रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) शामिल हैं।