26-May-2025
नमस्ते योजना
विविध
चर्चा में क्यों?
छतरपुर में सफाई कर्मचारियों की गरिमा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु नमस्ते योजना का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने उन्हें 'स्वच्छता दूत' के रूप में सम्मानित किया।
नमस्ते योजना
- NAMASTE (नेशनल एक्शन फॉर मेकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम) का उद्देश्य शहरी भारत में सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, गरिमा और आजीविका सुनिश्चित करना है।
- यह सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (MoSJE) तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) की संयुक्त पहल है।
- इस योजना का क्रियान्वयन राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्तीय विकास निगम (NSKFDC) द्वारा किया जा रहा है।
- AMRUT मिशन के अनुरूप यह योजना 500 शहरों में लागू है और वर्ष 2022 से 2026 तक जारी रहेगी।