CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 13-Feb-2025

राष्ट्रीय महिला दिवस 2025

विविध

चर्चा में क्यों?  

भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस 13 फरवरी को सरोजिनी नायडू की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।

महत्त्व  

  • महिलाओं के योगदान को मान्यता- भारत की स्वतंत्रता और प्रगति में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।  
  • सशक्तीकरण एवं समानता- महिला अधिकारों और लैंगिक समानता पर चर्चा को प्रोत्साहित करता है।  

 सरोजिनी नायडू (1879-1949): परिचय   

  • जन्म: 13 फरवरी, 1879, हैदराबाद
    • अन्य नाम: अपनी प्रेरक कविता के लिये नाइटिंगेल ऑफ इंडिया (भारत की कोकिला) के नाम से प्रसिद्ध 
  • प्रसिद्ध: एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, कवि और राजनीतिक नेता।  
  • स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका:  
    • सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय  
    • महात्मा गांधी के साथ मिलकर काम किया  
    • भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस की अध्यक्ष बनने वाली प्रथम भारतीय महिला (1925)  
    • स्वतंत्र भारत में गवर्नर के रूप में सेवा करने वाली पहली महिला (उत्तर प्रदेश की गवर्नर, 1947)  
  • काव्यात्मक योगदान: 
    • उनकी प्रसिद्ध रचनाओं में द गोल्डन थ्रेशोल्ड, द बर्ड ऑफ टाइम और द ब्रोकन विंग शामिल हैं, जिनमें देशभक्ति, प्रकृति और नारीवाद के विषयों का समावेश है।