17-Jul-2025
संक्षिप्त खबरें
विविध
सिगंदूर ब्रिज के बारे में
- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कर्नाटक के शिवमोग्गा ज़िले के सागर तालुका में शरावती जलाशय पर बने सिगंदूर पुल का उद्घाटन किया, जो भारत का दूसरा सबसे लंबा केबल-स्टे ब्रिज है।
- यह पुल सागर को मरकुटिका से जोड़ता है, जिससे यात्रा का समय काफी कम हो गया है और आसपास के गाँवों तथा धार्मिक स्थलों तक पहुँच में सुधार हुआ है।
कलिंग रत्न पुरस्कार 2024 के बारे में
- 15वीं शताब्दी की ओडिया कवियत्री सरला दास की 600वीं जयंती पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कटक में सरला साहित्य संसद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की।
- उन्होंने सरला दास के भारतीय साहित्य में योगदान, विशेष रूप से ओड़िया में महाभारत की रचना के लिये उनकी सराहना की।
- राष्ट्रपति ने सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिये राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत मातृभाषा आधारित शिक्षा पर ज़ोर दिया।
- राष्ट्रपति मुर्मू ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कलिंग रत्न पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया और बिजया नायक को सरला सम्मान प्राप्त करने के लिये बधाई दी।
MCQ के माध्यम से तैयारीप्रश्न. भारत का दूसरा सबसे लंबा केबल-स्टे ब्रिज, सिगंदूर ब्रिज कहाँ स्थित है? (1) केरल (2) तमिलनाडु (3) कर्नाटक (4) महाराष्ट्र उत्तर: (3) कर्नाटक |