17-Jul-2025

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार

विविध

चर्चा में क्यों? 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विश्व के सबसे बड़े शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2024–25' के अंतर्गत 4 श्रेणियों में 78 विजेताओं को सम्मानित किया।

स्वच्छ सर्वेक्षण के बारे में

  • स्वच्छ सर्वेक्षण स्वच्छ भारत मिशन– शहरी (SBM-U) के तहत प्रारंभ किया गया विश्व का सबसे बड़ा शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण है। इसकी शुरुआत वर्ष 2016 में केवल 73 शहरों के साथ की गई थी, जबकि वर्तमान में यह भारत के 4,500 से अधिक शहरी क्षेत्रों को शामिल करता है। यह इस सर्वेक्षण का 9वाँ संस्करण था।
  • स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की मुख्य विशेषताएँ 
  • कुल पुरस्कार: 4 प्रमुख श्रेणियों में कुल 78 पुरस्कार प्रदान किये गए।
  • आयोजक संस्था: आवास और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA)
  • नागरिक भागीदारी: 14 करोड़ नागरिकों ने सर्वेक्षण, मोबाइल ऐप्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भाग लिया।
  • विषय: न्यूनीकरण, पुन: उपयोग और पुनर्चक्रण (Reduce, Reuse, Recycle)
  • स्मार्ट मूल्यांकन: स्वच्छता, साफ-सफाई और सेवा वितरण का आकलन करने हेतु सर्वेक्षण में 10 मापदंडों तथा 54 सूचकांक का उपयोग करते हुए एक संरचित ढाँचा अपनाया गया।

पुरस्कार श्रेणियाँ 

  • सुपर स्वच्छ लीग शहर (SSL)
    • लगातार शीर्ष प्रदर्शन करने वाले शहरों को उजागर करने वाली नई श्रेणी। 
    • इसमें वे शहर शामिल हैं, जो पिछले 3 वर्षों में शीर्ष 3 में रहे हैं और इस वर्ष के शीर्ष 20% में भी हैं।
  • 5 जनसंख्या-आधारित श्रेणियों में शीर्ष 3 स्वच्छ शहर: निष्पक्ष तुलना के लिये शहरों को अब जनसंख्या के आधार पर समूहीकृत किया गया है: 
    • बहुत छोटे शहर: 20,000 से कम
    • छोटे शहर: 20,000–50,000
    • मध्यम शहर: 50,000–3 लाख
    • बड़े शहर: 3–10 लाख
    • मिलियन-प्लस शहर: 10 लाख से अधिक
  • विशेष श्रेणियाँ: इसमें गंगा शहर, छावनी बोर्ड, सफाई मित्र सुरक्षा और महाकुंभ शामिल हैं।
  • राज्य स्तरीय पुरस्कार: प्रत्येक राज्य/संघ राज्य क्षेत्र में सबसे स्वच्छ शहर को मान्यता दी गई। 

  MCQ के माध्यम से तैयारी  

प्रश्न. स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 का विषय __________ है। 

(1) स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत
(2) न्यूनीकरण, पुन: उपयोग और पुनर्चक्रण
(3) स्वच्छ भारत, हरित भारत
(4) स्वच्छता के लिये जन भागीदारी 

उत्तर: (2) न्यूनीकरण, पुन: उपयोग और पुनर्चक्रण