17-Jul-2025
खबरों में व्यक्तित्व
व्यक्तित्व |
चर्चा में क्यों? |
विवरण |
मोहम्मद मुइज़्ज़ू |
मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ू यूनाइटेड किंगडम की आधिकारिक यात्रा पर गए, जहाँ उन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिये ब्रिटिश नेताओं के साथ उच्च स्तरीय चर्चा की। |
|
मार्क कार्नी |
कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को G7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करके कनाडा-भारत संबंधों में नए सिरे से बदलाव का संकेत दिया है। यह द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने के एक नए प्रयास का प्रतीक है, जिसमें वर्ष 2025 में व्यापार विविधीकरण कनाडा के लिये एक प्रमुख प्राथमिकता बनकर उभरेगा। |
|
डॉ. अभिजीत शेठ |
केंद्र सरकार ने डॉ. अभिजीत शेठ को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। |
|
कवींद्र गुप्ता |
जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। |
|
अशोक गजपति राजू |
केंद्र सरकार ने तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के वरिष्ठ नेता पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया है। |
|
अशीम कुमार घोष |
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोफेसर अशीम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया। |
|
MCQ के माध्यम से तैयारीप्रश्न. हाल ही में गोवा का राज्यपाल किसे नियुक्त किया गया है? (1) कवींद्र गुप्ता उत्तर: (3) अशोक गजपति राजू |