18-Jul-2025

केरल

विविध

चर्चा में क्यों? 

त्रिशूर स्थित श्री वडक्कुनाथन मंदिर में मलयालम माह कार्किडकम की शुरुआत अनायुट्टु (हाथियों को औषधीय आहार खिलाने की परंपरा) और गजपूजा अनुष्ठान के साथ की गई।

केरल के बारे में 

  • स्थान और सीमाएँ 
    • राजधानी: तिरुवनंतपुरम
    • स्थिति: भारत के दक्षिण-पश्चिमी भाग में, अरब सागर के तट पर स्थित।
  • स्थल सीमाएँ
    • उत्तर एवं उत्तर-पूर्व: कर्नाटक
    • पूर्व: तमिलनाडु
    • पश्चिम: अरब सागर (तटरेखा)
  • भूगोल और जलवायु 
    • जलवायु: उष्णकटिबंधीय; गर्म और आर्द्र ग्रीष्मकाल, भारी मानसूनी वर्षा और हल्की सर्दियाँ। 
    • सबसे ऊँची चोटी: अनामुडी (पश्चिमी घाट में) 
    • मुख्य नदियाँ: पेरियार, भरथप्पुझा, पंबा , चालियार, कल्लड़ा
  • प्राकृतिक संसाधन 
    • खनिज: चूना पत्थर, इल्मेनाइट, मोनज़ाइट, बॉक्साइट
    • कृषि: उपजाऊ भूमि में धान, मसालों (इलायची, काली मिर्च), नारियल और रबर की खेती
    • तटीय संसाधन: मत्स्य उद्योग, नारियल रेशा उद्योग (coir) तथा बैकवाटर जलीय कृषि
  • प्रमुख अधिकारी 
    • मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन 
    • राज्यपाल: राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर 
  • ऐतिहासिक महत्त्व
    • प्राचीन काल में चेरा वंश का हिस्सा, बाद में त्रावणकोर और कोच्चि राज्यों का प्रभाव रहा।
    • सामाजिक सुधार आंदोलनों के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई।
    • 1 नवंबर 1956 को मलयालम-भाषी क्षेत्रों के आधार पर एक स्वतंत्र राज्य के रूप में गठन हुआ।

map of Kerala

  MCQ के माध्यम से तैयारी  

प्रश्न. त्रिशूर में स्थित श्री वडक्कुनाथन मंदिर हाल ही में निम्नलिखित में से किस कारण से चर्चा में रहा ?

(a) प्रसिद्ध त्रिशूर पूरम उत्सव का आयोजन 
(b) गजपूजा और अनायुट्टु अनुष्ठानों का आयोजन
(c) केरल राज्य के स्थापना दिवस का उत्सव मनाना 
(d) एक नए हाथी संरक्षण केंद्र का उद्घाटन 

उत्तर: (b) गजपूजा और अनायुट्टु अनुष्ठानों का आयोजन