18-Jul-2025

आकाश प्राइम मिसाइल

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

चर्चा में क्यों? 

भारत ने लद्दाख में आकाश प्राइम मिसाइल प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, जिसमें दो उच्च गति वाले हवाई लक्ष्यों को सफलतापूर्वक नष्ट किया गया।

आकाश प्राइम के बारे में 

  • आकाश प्राइम, भारत में विकसित की गई आकाश मिसाइल का उन्नत संस्करण है, जो एक सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAM) है, जिसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ मिलकर विकसित किया है।
  • इसे विशेष रूप से उच्च ऊँचाई और कम ऑक्सीजन वाली परिस्थितियों के लिये विकसित किया गया है और यह भारत की अपने पर्वतीय सीमावर्ती क्षेत्रों की रक्षा करने की क्षमता को मज़बूत करती है।

प्रमुख विशेषताएँ

  • ऊँचाई: 15,000 फीट पर सफलतापूर्वक परीक्षण।
  • लक्ष्य भेदन: सटीकता के लिये स्वदेशी सक्रिय रडार साधक।
  • गति एवं सीमा: मैक 2.5, मारक क्षमता 30 किमी।
  • सभी मौसमों में सक्षम: अत्यधिक ठंड और थिन एयर जैसी परिस्थितियों में भी प्रभावी।
  • सटीकता: 88% एकल-शॉट, 98.5% दोहरी-साल्वो सफलता दर।

महत्त्व

  • LAC (लद्दाख और सिक्किम) पर रक्षा क्षमताओं को मज़बूत करती है।
  • पूर्णतः स्वदेशी प्रणाली के रूप में आत्मनिर्भर भारत अभियान को समर्थन।
  • वैश्विक रक्षा बाज़ार में भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाती है।

MCQ के माध्यम से तैयारी 

प्रश्न. आकाश प्राइम मिसाइल महत्त्वपूर्ण है क्योंकि यह—

(a) भारत की पहली हाइपरसोनिक मिसाइल है।
(b) उच्च ऊँचाई वाली वायु रक्षा को मज़बूत करती है और पूरी तरह से स्वदेशी है। 
(c) विदेशी सहयोग से विकसित की गई है।
(d) 100 किमी से अधिक दूरी तक लक्ष्य भेद सकती है।

उत्तर: (b) उच्च ऊँचाई वाली वायु रक्षा को मज़बूत करती है और पूरी तरह से स्वदेशी है।