17-Jul-2025
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR)
विविध
चर्चा में क्यों?
कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में नई दिल्ली स्थित नैशनल एग्रीकल्चरल साइंसेज कॉम्प्लेक्स (NASC), पूसा के भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम ऑडिटोरियम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) का 97वाँ स्थापना दिवस मनाया।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के बारे में
- स्थापना: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की स्थापना 16 जुलाई 1929 को सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत एक पंजीकृत सोसायटी के रूप में की गई थी।
- स्वायत्त स्थिति: यह संस्था कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (DARE), कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त निकाय के रूप में कार्य करती है।
- मुख्यालय: इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
- भूमिका और कार्य: यह संस्था भारत में कृषि, बागवानी, मत्स्य और पशु विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान एवं शिक्षा के समन्वय, निर्देशन तथा प्रबंधन का कार्य करती है।
- संस्थागत नेटवर्क: भारत की कृषि अनुसंधान प्रणाली में 113 ICAR संस्थान और 74 कृषि विश्वविद्यालय शामिल हैं, जो इसे विश्व की सबसे बड़ी अनुसंधान प्रणालियों में से एक बनाते हैं।
MCQ के माध्यम से तैयारीप्रश्न. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) का मुख्यालय कहाँ स्थित है? (1) मुंबई (2) कोलकाता (3) नई दिल्ली (4) चेन्नई उत्तर: (3) नई दिल्ली |