18-Aug-2025

भारत के विदेशी नागरिक (OCI) योजना

विविध

गृह मंत्रालय ने नागरिकता अधिनियम, 1955 की धारा 7D के तहत OCI कार्ड रद्द करने संबंधी आधार में विस्तार किया है 

योजना के बारे में 

  • भारतीय मूल के व्यक्तियों के पंजीकरण की अनुमति देने के लिये नागरिकता अधिनियम, 1955 में संशोधन के साथ वर्ष 2005 में इसकी शुरुआत की गई 
  • यह भारतीय मूल के विदेशी पासपोर्ट धारकों को निम्नलिखित सुविधाएँ प्रदान करता है: 
    • भारत के लिये बहु-प्रवेश (Multiple-entry), बहु-उद्देश्यीय, आजीवन वीज़ा - OCI कार्ड 
    • प्रवास की अवधि की परवाह किये बिना पुलिस पंजीकरण से छूट 
    • दोहरी नागरिकता प्रदान नहीं करता है 
  • वर्तमान में सर्वाधिक OCI कार्डधारक अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा में हैं 

पात्रता: 

  • 26 जनवरी, 1950 को या उसके बाद भारत के नागरिक या उस तिथि को नागरिकता के लिये पात्र व्यक्ति, उनके वंशज, और पति/पत्नी (विवाहित ≥ 2 वर्ष से अधिक)। 
  • अपवर्जन: पाकिस्तान या बांग्लादेश के वर्तमान या पूर्व नागरिक 

OCI कार्डधारकों के लिये प्रतिबंध: 

  • कोई राजनीतिक अधिकार नहीं: वोट नहीं दे सकते, चुनाव नहीं लड़ सकते, या संवैधानिक पद ग्रहण नहीं कर सकते 
  • लोक रोज़गार (अनुच्छेद 16) का अधिकार नहीं, जब तक विशेष रूप से अधिसूचित किया जाए 
  • विशेष परमिट की आवश्यकता: शोध कार्य, मिशनरी/पत्रकारिता कार्य, पर्वतारोहण या संरक्षित/प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने के लिये 

निरसन के आधार: 

  • OCI कार्ड प्राप्त करने में धोखाधड़ी या मिथ्या विवरण 
  • संविधान के विरुद्ध कोई कार्य या वक्तव्य 
  • युद्धकाल में शत्रु की सहायता 
  • संप्रभुता, अखंडता, सुरक्षा, विदेशी संबंधों या जनहित के विरुद्ध पूर्वाग्रहपूर्ण कार्य 
  • गंभीर आपराधिक अपराध (हाल ही में शामिल किये गए): 
    • ≥2 वर्ष के कारावास के साथ दोषसिद्धि 
    • ऐसे अपराधों में आरोप-पत्र दाख़िल होना जिनकी सज़ा 7 वर्ष या उससे अधिक निर्धारित है 

अंतर का आधार 

OCI कार्डधारक 

NRI (अनिवासी भारतीय) 

विधिक स्थिति 

नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 7A के अंतर्गत पंजीकृत व्यक्ति, OCI कार्डधारक के रूप में 

विदेश में निवास करने वाला भारतीय नागरिक (एक वित्तीय वर्ष में 182 दिन से अधिक) 

वीज़ा आवश्यकता 

OCI कार्ड ही प्रयोजन पूरा करता है 

आवश्यकता नहीं (भारतीय पासपोर्ट धारक) 

राजनीतिक अधिकार 

नहीं 

हाँ, परंतु मतदान के लिये निर्वाचन क्षेत्र में भौतिक रूप से उपस्थित होना अनिवार्य 

गतिविधियों का दायरा 

उपरोक्त प्रतिबंधित गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियाँ, पूर्व स्वीकृति के बिना 

सभी गतिविधियाँ