23-Oct-2024

पाकिस्तान में मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल 3 वर्ष तक सीमित

वैश्विक मामले

चर्चा में क्यों? 

पाकिस्तान का नया कानून, संविधान (26वाँ संशोधन) अधिनियम, 2024, मुख्य न्यायाधीश के कार्यकाल को तीन साल तक सीमित करता है और सर्वोच्च न्यायालय के तीन वरिष्ठतम न्यायाधीशों में से शीर्ष न्यायाधीश की नियुक्ति के लिये एक विशेष आयोग की स्थापना करता है। राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने संशोधन को मंजूरी दे दी है, जो न्यायमूर्ति मसूर अली शाह को मुख्य न्यायाधीश काज़ी फैज ईसा की जगह लेने से रोकता है, जो 25 अक्तूबर को 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु 65 से बढ़ाकर 68 करने का मूल विचार संशोधन का हिस्सा नहीं था। 

पाकिस्तान 

  • अवस्थिति: दक्षिण एशिया 
  • सीमाबद्ध: इसकी सीमा पूर्व में भारत, पश्चिम में अफगानिस्तान और ईरान तथा उत्तर में चीन से लगती है। 
  • दक्षिण में अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम में ओमान की खाड़ी और दक्षिण-पूर्व में सर क्रीक से घिरा हुआ है। 
  • यह अफगानिस्तान के संकीर्ण वाखान गलियारे द्वारा उत्तर-पश्चिम में ताजिकिस्तान से अलग होता है। 
  • राजधानी: इस्लामाबाद 
  • 19वीं शताब्दी में यह ब्रिटिश भारत का हिस्सा था; 14 अगस्त 1947 को मुसलमानों के लिये एक अलग राष्ट्र के रूप में इसे स्वतंत्रता प्राप्त हुई । 
  • शासन संरचना: द्विसदनीय विधायिका वाला संघीय संसदीय गणराज्य 
  • राष्ट्रपति: आसिफ अली ज़रदारी 
  • प्रधान मंत्री: शहबाज़ शरीफ 
  • आधिकारिक भाषा: उर्दू और अंग्रेज़ी 
  • मुद्रा: पाकिस्तानी रुपया (PKR)