06-Jun-2025

रामसर कन्वेंशन

पर्यावरण और पारिस्थितिकी

चर्चा में क्यों? 

राजस्थान के उदयपुर और फलौदी स्थलों को रामसर स्थल के रूप में नामित किया गया है तथा उन्हें रामसर कन्वेंशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की आर्द्रभूमि के रूप में मान्यता दी गई है। 

राजस्थान में नए रामसर स्थल 

  • खीचन वेटलैंड (फलौदी, उत्तरी थार रेगिस्तान) 
    • यह ब्रहम, धांद (Dhand) और खेरोदा तालाबों द्वारा निर्मित मीठे पानी की मानसूनी आर्द्रभूमि है। 
    • यह लुप्तप्राय सफेद-पूंछ वाले और लंबी-चोंच वाले गिद्धों का निवास स्थान है। 
    • यह क्षेत्र 70 से अधिक पादप प्रजातियों तथा भारतीय उड़ने वाली लोमड़ियों (Pteropus giganteus) सहित समृद्ध जैवविविधता से परिपूर्ण है।

रामसर कन्वेंशन 

  • रामसर कन्वेंशन एक अंतर-सरकारी संधि है, जिस पर वर्ष 1971 में ईरान के रामसर में हस्ताक्षर किये गए थे, जिसका उद्देश्य वैश्विक सहयोग के माध्यम से आर्द्रभूमि संरक्षण और विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देना है। 
  • आर्द्रभूमि में झीलें, नदियाँ, जलभृत, दलदल, मैंग्रोव, प्रवाल भित्तियाँ और यहाँ तक कि मछली तालाब तथा चावल के खेत जैसे मानव निर्मित स्थल भी शामिल हैं। 
  • यह 21 दिसंबर, 1975 को लागू हुआ था। वर्तमान में  इसके लगभग 172 देश सदस्य हैं, जो इसके वैश्विक महत्त्व को दर्शाता है। 

भारत और रामसर कन्वेंशन में 

  • भारत वर्ष 1982 में इस सम्मेलन में शामिल हुआ। 
  • भारत में कुल रामसर स्थल: 91 

महत्त्वपूर्ण मुख्य तथ्य 

  • सबसे बड़ा रामसर स्थल : सुंदरबन, पश्चिम बंगाल 
  • सबसे छोटा रामसर स्थल : वेंबन्नूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स, तमिलनाडु 
  • रामसर स्थलों की अधिकतम संख्या वाला राज्य : तमिलनाडु (14) 
  • मॉन्ट्रेक्स में आर्द्रभूमि रिकॉर्ड
    • केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान: राजस्थान 
    • लोकटक झील: मणिपुर 

MCQ के माध्यम से तैयारी 

प्र. भारत में रामसर स्थलों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है

(1) वेंबन्नूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स भारत का सबसे बड़ा रामसर स्थल है। 
 (2) तमिलनाडु में सबसे अधिक रामसर स्थल हैं। 
 (3) सुंदरबन को मॉन्ट्रेक्स रिकॉर्ड के तहत सूचीबद्ध किया गया है। 
 (4) लोकटक झील राजस्थान में स्थित है। 

उत्तर: (2) तमिलनाडु में रामसर स्थलों की संख्या सबसे अधिक है।