23-Jun-2025

हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य

विविध

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में ईरान की संसद ने ईरानी सैन्य स्थलों पर अमेरिकी हमलों के बाद हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिससे क्षेत्रीय तनाव बढने की संभावना है। 

हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य के बारे में 

  • यह एक संकीर्ण जलमार्ग है, जो ईरान (उत्तर) और अरब प्रायद्वीप (विशेष रूप से संयुक्त अरब अमीरात तथा मुसंदम, ओमान) (दक्षिण) के बीच स्थित है।
  • यह पश्चिम में फारस की खाड़ी को पूर्व में ओमान की खाड़ी से जोड़ता है।
  • इसकी लंबाई लगभग 167 किमी और चौड़ाई 39 किमी से 95 किमी तक है।
  • यद्यपि उत्तरी भाग संकरा है, फिर भी यह बड़े जहाज़ों के आवागमन के लिये उपयुक्त है।
  • इस जलडमरूमध्य में प्रमुख द्वीपों में हेंगाम, हॉर्मुज़ और किश्म शामिल हैं।
  • इसे विश्व के सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण आर्थिक संकुचन बिंदुओं में गिना जाता है।
  • इसके माध्यम से विश्व का लगभग 25% तेल और 30% तरलीकृत गैस का वैश्विक निर्यात होता है।

MCQ के माध्यम से तैयारी:

प्रश्न. किस मंत्रालय ने वर्ष 2025 में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया?
(1) खेल मंत्रालय
(2) संस्कृति मंत्रालय
(3) स्वास्थ्य मंत्रालय
(4) आयुष मंत्रालय
उत्तर: (4) आयुष मंत्रालय