06-Jun-2025
संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद
वैश्विक मामले
चर्चा में क्यों?
भारत को वर्ष 2026-28 के कार्यकाल के लिये संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC ) के लिये चुना गया है।
संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद बारे में
- मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।
- स्थापना: संयुक्त राष्ट्र चार्टर के माध्यम से वर्ष 1945 में संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक के रूप में गठित।
- उद्देश्य: वैश्विक रूप से स्वीकृत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु चर्चा, विचारों के आदान-प्रदान, सहमति निर्माण तथा समन्वय के रूप में कार्य करना।
- सदस्यता: इसमें 54 सदस्य देश शामिल हैं, जिनमें से 18 का चुनाव संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा तीन वर्ष की अवधि के लिये प्रतिवर्ष किया जाता है। प्रत्येक सदस्य को एक मताधिकार प्राप्त होता है।
ECOSOC के प्रमुख कार्य
- समन्वयकारी भूमिका: 14 संयुक्त राष्ट्र विशेष एजेंसियों, 10 कार्यात्मक आयोगों और 5 क्षेत्रीय आयोगों के संचालन की देखरेख करना।
- नीति परामर्श: नौ प्रमुख संयुक्त राष्ट्र कोषों और कार्यक्रमों की रिपोर्टों की समीक्षा करना तथा संयुक्त राष्ट्र प्रणाली और सदस्य राष्ट्रों दोनों को नीतिगत मार्गदर्शन प्रदान करना।
- चार्टर-आधारित उत्तरदायित्व:
- बेहतर जीवन स्तर, पूर्ण रोज़गार और समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देना।
- वैश्विक आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी समाधानों की पहचान करना।
- संस्कृति और शिक्षा में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का समर्थन करना।
- मानव अधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता के प्रति सार्वभौमिक सम्मान को बढ़ावा देना।
MCQ के माध्यम से तैयारीप्रश्न. संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) की स्थापना किस वर्ष की गई थी? (1) 1942 |